लाइव न्यूज़ :

Paris 2024 Olympics LIVE Day 10 AUG 5 Updates: 3 कांस्य के साथ 53वें नंबर पर भारत, जानें 10वें दिन का कार्यक्रम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2024 05:13 IST

Paris 2024 Olympics LIVE Day 10 AUG 5 Updates: ब्रिटेन ने 28 बार भारतीय गोल पर हमला बोला और महज एक कामयाबी मिली।

Open in App
ठळक मुद्देParis 2024 Olympics LIVE Day 10 AUG 5 Updates: टेबल टेनिस: महिला टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम रोमानियाParis 2024 Olympics LIVE Day 10 AUG 5 Updates: एथलेटिक्स: महिला 400 मीटर (पहला दौर): किरण पहल (हीट पांच)Paris 2024 Olympics LIVE Day 10 AUG 5 Updates: पुरुष 3,000 मीटर स्टीपलचेज (पहला दौर): अविनाश साबले (हीट दो)

Paris 2024 Olympics LIVE Day 10 AUG 5 Updates: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। तारीफ करनी होगी भारतीय डिफेंस की जिसने 36 वर्ष के श्रीजेश की अगुवाई में ब्रिटेन के हर हमले का बचाव करते हुए उसे बढ़त नहीं बनाने दी। ब्रिटेन ने 28 बार भारतीय गोल पर हमला बोला और महज एक कामयाबी मिली।

निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने पर मुकाबला शूटआउट में गया। शूटआउट में भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह , सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल दागे जबकि इंग्लैंड के जेम्स अलबेरी और जाक वालांस ही गोल कर सके । कोनोर विलियमसन का निशाना चूका और फिलिप रोपर का शॉट श्रीजेश ने बचाया।

Paris 2024 Olympics LIVE Day 10 AUG 5 Updates: भारत का 10वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार-

निशानेबाजी: स्कीट मिश्रित टीम (क्वालीफिकेशन): महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका - दोपहर 12.30 बजे

टेबल टेनिस: महिला टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम रोमानिया - दोपहर 1.30 बजे

नौकायन: महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस नौ - दोपहर 3.45 बजे

महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 - शाम 4.53 बजे

पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 9 -- शाम 6.10 बजे

पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 -- शाम 7.15 बजे

एथलेटिक्स: महिला 400 मीटर (पहला दौर): किरण पहल (हीट पांच)- दोपहर 3.57 बजे

पुरुष 3,000 मीटर स्टीपलचेज (पहला दौर): अविनाश साबले (हीट दो)- रात 10.50 बजे

बैडमिंटन: पुरुष एकल (कांस्य पदक प्लेऑफ): लक्ष्य सेन बनाम ली जी जिया (मलेशिया) - शाम 6.00 बजे

पेरिस ओलंपिक में स्पर्धा के नौवें दिन रविवार को पदक तालिका (शीर्ष दस देश और भारत) इस प्रकारः

1. चीन 18 13 9 40

2. अमेरिका 14 25 23 62

3. फ्रांस 12 14 16 42

4. ऑस्ट्रेलिया 12 8 7 27

5. ब्रिटेन 10 10 14 34

6. कोरिया 10 7 6 23

7. जापान 8 5 9 22

8. इटली 6 8 5 19

9. नीदरलैंड 6 4 4 14

10. जर्मनी 5 5 2 12

53. भारत 0 0 3 3

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024लक्ष्य सेनParisहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद