लाइव न्यूज़ :

'आप स्मार्ट हैं या गैजेट स्मार्ट हैं?', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर दी छात्रों को सीख

By शिवेंद्र राय | Updated: January 27, 2023 12:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि केवल परीक्षा के लिए ही नहीं हमें अपने जीवन में हर स्तर पर टाइम मैनेजमेंट को लेकर जागरूक रहना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान अभिवावकों को भी सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान देश भर के छात्रों के साथ संवाद कियादिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम

नई दिल्ली: 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देश भर के छात्रों के साथ संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिया। सोशल मीडिया और स्मार्ट गैजेट्स के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से जुड़े एक सवाल का जवाब का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ उपयोगी सुझाव दिए।

पीएम मोदी ने कहा, "सबसे पहले तो आपको यह निर्णय करना है कि आप स्मार्ट हैं या गैजेट स्मार्ट हैं। कभी-कभी आप खुद से ज्यादा स्मार्ट अपने गैजेट को मान लेते हैं और गलती वहीं से शुरू होती है।आप जितना स्मार्टली गैजेट का इस्तेमाल करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।"

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अभिवावकों को भी सलाह दी। उन्होंने कहा, "आदतन आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दीजिए। हमें अपना फोकस कभी छोड़ना नहीं चाहिए। मां-बाप से भी मेरा आग्रह है कि टोका-टोकी के जरिए आप अपने बच्चों को 'मोल्ड' नहीं कर सकते। हर मां-बाप अपने बच्चों का सही मूल्यांकन करें और बच्चों के भीतर हीन भावना को ना आने दें।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कई साल से 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए देश भर के छात्रों के साथ संवाद करते आ रहे हैं। इस बार के कार्यक्रम के लिए जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि तकरीबन 38 लाख 80 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 31 लाख 24 हजार छात्र, 5 लाख 60 हजार शिक्षक और 1 लाख 95 हजार अभिभावक शामिल है। पिछली बार साल 2022 की तुलना में आंकडा 15.7 लाख ज्यादा है।

तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से संवाद से पहले बच्चों द्वारा तैयार तकनीक पर आधारित मॉडल की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है लेकिन अगर यह सिर्फ 'सामाजिक स्थिति' बनाए रखने के लिए है तो यह खतरनाक हो जाता है।

तनाव से बचने की सीख देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "जब एक बार आप इस सत्य को स्वीकार कर लेते हैं की मेरी एक क्षमता है और मुझे अब इसके अनुकूल चीजों को करना है, आप जिस दिन अपने सामर्थ्य को जान जाते हैं,उस दिन बहुत बड़े सामर्थ्यवान बन जाते हैं।" पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि दबाव में न रहें। सोचें, विश्लेषण करें, कार्य करें और फिर जो आप चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपरीक्षा पे चर्चादिल्लीएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी