लाइव न्यूज़ :

ईडी ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद झारखंड के IAS अधिकारी छवि रंजन को गिरफ्तार किया, जानें मामला

By भाषा | Updated: May 5, 2023 07:40 IST

सूत्रों ने कहा कि मामले के जांच अधिकारी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत आईएएस अधिकारी का बयान दर्ज किया है। ईडी ने कथित अवैध भूमि सौदों में धन शोधन जांच के सिलसिले में रंजन से 24 अप्रैल को भी लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देछवि रंजन झारखंड काडर के 2011 बैच के अधिकारी हैं। 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

रांचीः झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध भूमि सौदा मामले में गिरफ्तार कर लिया। आईएएस अधिकारी को दिन भर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।  छवि रंजन झारखंड काडर के 2011 बैच के अधिकारी हैं। राज्य के समाज कल्याण विभाग में निदेशक रंजन अपराह्न करीब पौने 11 बजे जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे और 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

रंजन के वकील अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने उनसे मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा, “ मुझे उनकी गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है।" अधिकारियों के मुताबिक, रंजन की पत्नी भी यहां ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं, जबकि सदर अस्पताल से मेडिकल टीम उनकी जांच के लिए पहुंची है। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और ईडी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी।

सूत्रों ने कहा कि मामले के जांच अधिकारी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत आईएएस अधिकारी का बयान दर्ज किया है। ईडी ने कथित अवैध भूमि सौदों में धन शोधन जांच के सिलसिले में रंजन से 24 अप्रैल को भी लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

एजेंसी ने रंजन से 13 अप्रैल को भी संक्षिप्त पूछताछ की थी, जब इस मामले में उनके और झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में कुछ अन्य लोगों के परिसरों में तलाशी ली गई थी। ईडी ने इससे पहले इन छापेमारी के बाद झारखंड सरकार के एक अधिकारी समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

केंद्रीय एजेंसी सेना की भूमि सहित एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है जिसमें भू माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों ने कथित रुप से साठगांठ कर जाली रजिस्ट्री कराई हैं। यह दूसरा मामला है जिसमें झारखंड काडर का कोई आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में आया है। एजेंसी ने पिछले साल आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :झारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?