लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव का पीएम मोदी पर हमला, बोले- "आज तो आपकी सबसे टॉप यूनिवर्सिटी भी ठप्प हो गयी, कम-से-कम WhatsApp यूनिवर्सिटी को तो बचाइये"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 25, 2022 17:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आक्रामक रूख रखने वाले पूर्व लोकसभा सदस्य पप्पू यादव ने व्हाट्सएप की मैसेजिंग धीमे होने के बाद उसे यूनिवर्सिटी का दर्जा देते हुए पीएम पर तंज कसा और कहा कि वो कम से कम उसे तो ठीक रखें।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने WhatsApp सेवा ठप्प होने पर साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशानापप्पू यादव ने व्हाट्सएप को यूनिवर्सिटी का दर्जा देते हुए पीएम मोदी से उसे ठीक रखने की अपील कीपप्पू यादव ने कहा कि आज आपकी सबसे टॉप यूनिवर्सिटी भी ठप्प हो गयी थी! यह अच्छी बात नहीं है!

पटना: लोकसभा के पूर्व सांसद और जाप प्रमुख पप्पू यादव ने WhatsApp की सेवाएं ठप्प होने पर उसके बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मोदी सरकार के प्रति आक्रामक रूख रखने वाले पप्पू यादव ने व्हाट्सएप की मैसेजिंग धीमे होने के बाद उसे यूनिवर्सिटी का दर्जा देते हुए पीएम को ठीक रखने की अपील की है।

ट्वीटर पर काफी सक्रिय रहने वाले पप्पू यादव ने WhatsApp सेवाओं के ठप्प पड़ने पर व्यंग्य करते हुए कहा, "मोदी जी, देश की सारी यूनिवर्सिटी को तो आपने ठप्प कर ही दिया था। अब आज आपकी सबसे टॉप यूनिवर्सिटी भी ठप्प हो गयी थी! यह अच्छी बात नहीं है! कम-से-कम WhatsApp यूनिवर्सिटी को बचाएं!"

भाजपा के खिलाफ तीखे हमले के लिए मशहूर पप्पू यादव अक्सर कई मुद्दों पर ट्वीट करते हुए उसकी लानत मलामत करते रहते हैं। इससे पहले बीते 20 अक्टूबर को पप्पू यादव ने हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पेरोल दिये जाने पर बिलकिस बानो केस का हवाला देते हुए जबरदस्त तंज किया था और ट्वीट करते हुए कहा था, "भाजपा का मतलब बलात्कारी जन पार्टी। गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बिलक़िस बानो के 11 रेपिस्टों को रिहा किया! हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनाव जीतने के लिए रेपिस्ट राम रहीम को रिहा किया!"

मालूम हो कि बीते सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किये गये बिहार के सीमांचल दौरे का विरोध करते हुए पप्पू यादव ने कहा था कि वो किसी को भी कोसी-सीमांचल इलाके में माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे। पप्पू यादव ने कहा था, "अगर सींमाचल में हिंदू-मुस्लिम करने का प्रयास किया गया तो वो अपनी जान की बाजी लगा देंगे लेकिन माहौल को खराब नहीं होने देंते।"

उन्होंने कहा कि अमित शाह सिमांचल दौरे किये लेकिन उन्होंने न तो कोसी और न ही सीमांचल के विकास के लिए कोई बात की। वो तो यहां पर अपने वोटबैंक को तलाशने आये थे। अगर उनकी मंशा सीमांचल में ध्रुवीकरण का है तो पप्पू यादव इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

टॅग्स :पप्पू यादवनरेंद्र मोदीव्हाट्सऐपBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो