लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर कहा, "मारे गये सबको श्रद्धापूर्वक नमन! पर सरकार को शर्म न आई!..."

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 3, 2023 14:34 IST

ओडिशा ट्रेन हादसे से पूरा देश मर्माहत है, वहीं राजनैतिक दल इसे लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हो गये हैं। सियासी हमले के इसी क्रम में पप्पू यादव ने रेल मंत्रालय और पीएम मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर शाम हुए ट्रेन हादसे में 261 लोगों की मौत हो चुकी हैसियासी हमले के क्रम में पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना पप्पू यादव ने कहा कि सरकार बहादुर हुज़ूर-ए-आला, बादशाह मोदी जी को प्रचार का सूझ रहा है

पटना: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर शाम हुए ट्रेन हादसे में अब तक 261 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं 900 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इस हादसे से पूरा देश मर्माहत है, वहीं राजनैतिक दल इस लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हो गये हैं। विपक्षी दल इस दुर्घटना का ठीकरा मोदी सरकार और रेल मंत्रालय पर थोपकर तीखा हमला कर रहे हैं।

सियासी हमले के इसी क्रम में बिहार के क्षेत्रीय दल जन अधिकार पार्टी के अगुवा और पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने बेहद तीखा ट्वीट करते हुए हादसे में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी है और साथ ही केंद्र की मोदी सरकार को अपने लपेटे में लिया है। पप्पू दव ने ट्वीट करते हुए कहा, ओडीशा में तीन ट्रेन टकराई, तीन सौ से अधिक लोग मारे गये। सबको श्रद्धापूर्वक नमन! पर सरकार को शर्म न आई! सरकार बहादुर हुज़ूर-ए-आला, बादशाह मोदी जी को प्रचार का सूझ रहा है। बेशर्मी से मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उदघाटन कर रहे हैं। बेहद अमानवीय शर्मनाक!"

पप्पू यादव इससे पूर्व भी इसी तरह के कई अन्य मौकों पर केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं। इससे पहले बीते साल जब गुजरात के मोरबी में पुल हादसा हुआ था तो पप्पू यादव ने ट्वीट करके पीएम मोदी को घेरा था। पप्पू यादव ने उस समय किये अपने ट्वीट में कहा था, "गुजरात में पुल गिरने से 150 से अधिक लोग मारे गये! बक़ौल प्रधानमंत्री पुल गिरना एक्ट ऑफ़ गॉड नहीं एक्ट ऑफ़ फ़्रॉड है! प्रधानमंत्री मोदी बताएं गुजरात के लोगों के साथ यह एक्ट ऑफ़ फ़्रॉड किसने किया? क्या उनकी ट्रबल इंजन सरकार ने यह नरसंहार किया है?"

वहीं अगर बालासोर ट्रेन हादसे की बात करें तो कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को सात बजे के आसपास हुआ यह हादसा हुआ। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे।

पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए। चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।

टॅग्स :पप्पू यादवरेल हादसाओड़िसानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो