लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने कहा- बिहारी कहलाने में मुझे शर्म आती है, मरने के बाद मुझे बिहार की धरती पर मत जलाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 08:41 IST

उन्होंने कहा कि मैं कौन से पागल देश व राज्य में पैदा हो गया जहां बोलने की आजादी छीन ली जाए। पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली के जामिया व जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बड़ी संख्या में सीएए व एनपीआर के खिलाफ आंदोलनों में हिस्सा लिया, लेकिन बिहार के हर हिस्से में छात्रों द्वारा इस तरह के आंदोलन की खबर नहीं आई। 

Open in App
ठळक मुद्देNPR पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अगर कोई आए तो किसी भी जगह दस्तखत नहीं कीजियेगा।देख रहे हैं न कि छात्रों पर मुंह ढक कर हमला किया जा रहा है।

बिहार के समस्तीपुर में नागरिकता संशोधन कानून व एनपीआर को लेकर चल रहे सत्याग्रह में हिस्सा लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहारी कहलाने में मुझे शर्म आती है। इसके आगे उन्होंने कहा कि मरने के बाद मुझे बिहार की धरती पर मत जलाना।

उन्होंने कहा कि मैं कौन से पागल देश व राज्य में पैदा हो गया जहां बोलने की आजादी छीन ली जाए। पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली के जामिया व जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बड़ी संख्या में सीएए व एनपीआर के खिलाफ आंदोलनों में हिस्सा लिया, लेकिन बिहार के हर हिस्से में छात्रों द्वारा इस तरह के आंदोलन की खबर नहीं आई। 

NPR पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अगर कोई आए तो किसी भी जगह दस्तखत नहीं कीजियेगा। देख रहे हैं न कि छात्रों पर मुंह ढक कर हमला किया जा रहा है। इसके आगे प्रधानमंत्री को ललकारते हुए उन्होंने कहा कि अरे नरेंद्र मोदी हमला करना है तो सामने से करो ना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर पप्पू यादव कहा, 'नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट किया है नये इतिहास की जरूरत है। पहले आप मोदी जी इतिहास पढ़ लीजिए। आपको और अमित शाह को इस मुल्क का इतिहास पता नहीं है।'

 

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)जामिया मिल्लिया इस्लामियाजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील