लाइव न्यूज़ :

Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi: क्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से डर गईं रंजीत रंजन?, पप्पू यादव के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा- पिछले 2 वर्षों से अलग-अलग रह रहे हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 19:27 IST

Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘‘एक्स’’ पर कहा था कि "अगर कानून द्वारा अनुमति दी गई तो" वह जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई के "पूरे नेटवर्क को 24 घंटे के भीतर खत्म कर देंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी एकजुटता जताई थी।सलमान खान को भी बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली हैं। मेरा और पप्पू जी का राजनीतिक करियर अलग अलग है।

Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi: कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने अपने पति राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दिए जाने से जुड़े मामले को लेकर बुधवार को कहा कि पूर्णिया से लोकसभा सदस्य के बयान से उनका और उनके बच्चों का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बातचीत में यह भी कहा कि उनके और पप्पू यादव के बीच कई विषयों पर मतभेद हैं तथा पिछले डेढ़-दो साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘‘एक्स’’ पर कहा था कि "अगर कानून द्वारा अनुमति दी गई तो" वह जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई के "पूरे नेटवर्क को 24 घंटे के भीतर खत्म कर देंगे।" उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी एकजुटता जताई थी।

खान को भी बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली हैं। इसके कुछ दिनों बाद 28 अक्टूबर को पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। पप्पू यादव के बयान के बारे में पूछे जाने पर रंजीत रंजन ने कहा, ‘‘मेरा और पप्पू जी का राजनीतिक करियर अलग अलग है।

हम दोनों के बीच काफी मतभेद भी हैं। (हम) पिछले डेढ़-दो वर्षों से अलग अलग रह रहे हैं। जो भी उनका बयान है, उससे मेरा या मेरे बच्चों कोई लेना-देना नहीं है।’’ कांग्रेस सांसद का यह भी कहना था, ‘‘जो चल रहा है, वो कानून-व्यवस्था का मामला है और सरकार का मामला है, उनको देखना चाहिए। जो बयान चल रहे हैं, उससे मेरा और मेरे परिवार का कोई लेना-देना नहीं है।’’

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप