लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने बाबा रामदेव को लेकर दिया विवादित बयान, कहा-पानी में डुबोकर मार देना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2022 18:50 IST

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि मैं पहले भी कहता रहा हूं कि इन बाबा और नागा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। देश में जितने ये बाबा हैं या तो नकली हैं या फिर ढोंगी है, कुछ लोगों को अपवाद मान लिया जाए तो।

Open in App
ठळक मुद्देजाप सुप्रीमो ने कहा कि मैं पहले भी कहता रहा हूं कि इन बाबा और नागा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिएउन्होंने कहा- देश में जितने ये बाबा हैं या तो नकली हैं या फिर ढोंगी है, कुछ लोगों को अपवाद मान लिया जाए तो

पटना: महाराष्ट्र के नासिक में पिछले दिनों योगगुरु बाबा रामदेव के द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासी बवाल मच गया है। इसको लेकर अब जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बाबा रामदेव को लेकर एक विवादित बयान दे दोया है। 

उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि ऐसे लोगों की पानी में डुबाकर जान ले लेनी चाहिए। दरअसल महाराष्ट्र में बाबा रामदेव ने एक कार्यक्रम के दौरान भरी सभा में कहा था कि महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार कमीज पहनकर भी अच्छी लगती हैं और कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं।

जाप सुप्रीमो ने कहा कि मैं पहले भी कहता रहा हूं कि इन बाबा और नागा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। देश में जितने ये बाबा हैं या तो नकली हैं या फिर ढोंगी है, कुछ लोगों को अपवाद मान लिया जाए तो। पप्पू यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे रामरहीम, आशाराम हो या फिर नया-नया रामदेव ये सभी लोग ढोंगी है। इन लोगों को पानी में डुबाकर मार देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामदेव तो देश का टैक्स चोरी कर देश को बर्बाद कर रहा है। इससे बड़ा कोई फरेबी और झूठा हो नहीं सकता है। यह भाजपा के साथ बहरूपिया कि तरह काम कर रहा है। रामदेव का भ्रष्टाचार, इसका लोकपाल, इसकी इतनी बड़ी कंपनी सबमें भाजपा का साथ है। इसकी पूरी कंपनी फर्जी है। इसकी मैं जांच कि मांग करता हूं। 

उन्होंने कहा नोटबंदी का सबसे अधिक फायदा इन बाबाओं को हुआ है। चाहे वो मंदिर, मस्जिद हो या गुरुद्वारा के बाबा और बड़े-बड़े संत लोग इसका सबसे अधिक लाभ उठाए हैं। 

इस दौरान सबसे अधिक किसी कि मौत हुई तो वो महिलाएं हैं। उसके बाद मध्यम वर्गीय वय्पारी और फिर किसान को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसलिए मैं चाहता हूं कि इन बाबायों पर प्राथमिकी दर्ज हो और तुरंत इसकी गिरफ्तारी हो।  साथ ही इसका विरोध करना शुरू कर देना चाहिए।  

टॅग्स :पप्पू यादवबाबा रामदेवजन अधिकार पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

क्रिकेटवैभव अरोरा के 6 गेंद पर 20 रन, 16 गेंद और 37 रन?, सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने उड़ाया गर्दा, अभ्यास मैच में चौके-छक्के की बारिश, वीडियो

भारतसांसद पप्पू यादव के बिहार के सीमांचल इलाके और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने वाले बयान पर गरमायी सियासत

भारतBihar: नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन? पप्पू यादव ने की इस कैंडिडेट की मांग

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील