लाइव न्यूज़ :

Singer Pankaj Udhas Dies: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 73 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 26, 2024 16:29 IST

Singer Pankaj Udhas Death: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद, गायक का 26 फरवरी को निधन हो गया, जिसकी पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर गजल गायक पंकज उधास का 73 वर्ष की आयु में निधनगायक का 26 फरवरी को निधन हो गया वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे

Singer Pankaj Udhas Passes Away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद, गायक का 26 फरवरी को निधन हो गया, जिसकी पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की। वह कैंसर (Cancer) की बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज उधास चारण का जन्म 17 मई 1951 को हुआ था।  भारतीय संगीत जगत में गजल गायकी को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ काफी हद तक उनको जाता है।

पंकज  उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और इनकी आवाज के लोग दीवाने थे। । २००६ में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

पंकज उधास का जन्म गुजरात में राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में एक ज़मींदार चारण परिवार में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका पहला ग़ज़ल एल्बम आहट 1980 में रिलीज़ हुआ था। ग़जल गायक के रूप में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने उर्दू भी सीखी।  पार्श्व गायक के रूप में उन्होंने  साजन, ये दिल्लगी और फिर तेरी कहानी याद आई जैसी कुछ फिल्मों में काम किया।

साल 2006 में पंकज उधास को ग़ज़ल गायकी के करियर में सिल्वर जुबली पूरा करने के उपलक्ष्य में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2004 में लंदन के वेम्बली कॉन्फरेंस सेंटर में इस प्रतिष्ठित स्थान पर प्रदर्शन के 20 साल पूरे करने के लिए विशेष सम्मान मिला। 

टॅग्स :पंकज उधासहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगरकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर