लाइव न्यूज़ :

निपाह वायरस के खौफ से दहशत, हिमाचल सरकार ने जारी की एडवाइजरी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 25, 2018 00:44 IST

इन दिनों देश में निपाह वायरस का खौफ मंडरा रहा है। केरल से सामने आए मामले के बाद अब हिमाचल प्रदेश में मरे हुए चमगादड़ों के मिलने से दहशत का माहौल है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने निपाह वायरस पर एडवायजरी जारी कर सीएमओ और टास्क फोर्स को सतर्क रहने के लिए कहा है। 

Open in App

शिमला, 25 मई। इन दिनों देश में निपाह वायरस का खौफ मंडरा रहा है। केरल से सामने आए मामले के बाद अब हिमाचल प्रदेश में मरे हुए चमगादड़ों के मिलने से दहशत का माहौल है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने निपाह वायरस पर एडवायजरी जारी कर सीएमओ और टास्क फोर्स को सतर्क रहने के लिए कहा है। 

इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन एस परमार ने बताया कि, "स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ और टास्क फोर्स को सतर्क और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नहान में मृत पाए गए चमगादड़ के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आने की संभावना है।"दक्षिण भारत के राज्य केरल में निपाह वायरस से अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन से ज्यादा का इलाज चल रहा है। केरल के अलावा सरकार ने गोवा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और तेलंगाना राज्यों में सावधानी बरतने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि निपाह वायरस का प्रसार सुअर और चमगादड़ से हुआ है।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन के एक सरकारी स्कूल में कई चमगादड़ों की मौत के बाद पूरे इलाके में निपाह वायरस का खौफ फैल गया है। जिले के मुख्य मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय शर्मा के मुताबिक 'मृतक चमगादड़ों के सैंपल भेजकर जांच करवाई जा रही है। हमने स्कूल के अध्यापकों, बच्चों और प्रशासन को इसके प्रति जागरुक किया है।'

टॅग्स :निपाह वायरसहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत