लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण में अग्रणी पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अलग से देंगे धन: गहलोत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:34 IST

Open in App

जयपुर, 17 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अलग से धन उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि टीकाकरण कार्य में अग्रणी रहने वाली पंचायतों को प्रोत्साहन देने के लिए जल्द ही योजना तैयार की जाए।

गहलोत बृहस्पतिवार को टीकाकरण में सहभागिता एवं जागरूकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका कारगर उपाय है। वार्ड स्तर तक के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, खिलाड़ियों, स्वयं सहायता समूह सहित समाज में प्रभाव रखने वाले प्रबुद्धजनों को टीकाकरण अभियान में सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि टीके का सुरक्षा कवच देकर ही हम संक्रमण की अगली लहर से प्रदेशवासियों को बचाने में कामयाब हो पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण के लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है। केन्द्र सरकार की ओर से टीके की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तो अगले दो माह में प्रदेश में निर्धारित आयुवर्ग के शेष बचे सभी लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीके लग चुके थे, उन्हें संक्रमण की दूसरी लहर ने अधिक प्रभावित नहीं किया और ऐसे लोगों के जीवन को खतरा भी कम रहा।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन में अव्वल रहा है। टीकाकरण के मामले में भी बेहतर प्रबंधन से हम आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों को टीके की खुराक लग चुकी है और टीके की बरबादी को एक प्रतिशत से नीचे लाने में हमें कामयाबी मिली है।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने सुझाव दिया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस महामारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर आगे के लिए और भी बेहतर रणनीति तैयार करे।

नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों को आक्सीजन उपलब्धता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 86 नगरीय निकायों में 131 आक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। इससे जुलाई माह तक 120 टन अतिरिक्त आक्सीजन उपलब्ध होने लगेगी।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश ने प्रतिदिन टीके की करीब सात लाख खुराक लगाने की क्षमता विकसित कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग