लाइव न्यूज़ :

Pali waterfall in Goa: पाली जलप्रपात में भारी बारिश, फंसे सभी 80 लोगों को बचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2024 20:38 IST

Pali waterfall in Goa: भारी बारिश के बीच दोपहर जलप्रपात में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से वहां मौजूद लोग फंस गए।

Open in App
ठळक मुद्देआपातकालीन सेवाकर्मियों की मदद से फंसे हुए लोगों को बचाया गया। जलप्रपात तक पहुंचने के लिए एक नदी पार करनी पड़ती है। वालपोई थाने को सूचित करने और मदद मांगने के बाद बचाव अभियान शुरू हुआ।

Pali waterfall in Goa: गोवा के सत्तारी तालुका में पाली जलप्रपात में रविवार को भारी बारिश के कारण अचानक जलस्तर बढ़ जाने के बाद फंसे सभी 80 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निशमन और आपातकालीन सेवाकर्मियों की मदद से फंसे हुए लोगों को बचाया गया। अधिकारी ने बताया कि जलप्रपात तक पहुंचने के लिए एक नदी पार करनी पड़ती है। रविवार होने के कारण सुबह जलप्रपात पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भारी बारिश के बीच दोपहर जलप्रपात में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से वहां मौजूद लोग फंस गए।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अक्षत कौशल ने शाम में बताया, ‘‘पाली जलप्रपात से सभी 80 लोगों को बचा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बचाव अभियान गोवा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर चलाया गया।’’ अधिकारियों के अनुसार, फंसे लोगों द्वारा वालपोई थाने को सूचित करने और मदद मांगने के बाद बचाव अभियान शुरू हुआ।

एक अन्य घटनाक्रम में, राज्य शिक्षा विभाग ने लगातार बारिश के मद्देनजर सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार तक राज्य के लिए ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया है।

राज्य शिक्षा निदेशक शैलेश झिंगाडे द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, ‘‘लगातार बारिश और आईएमडी, गोवा केंद्र द्वारा भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के अनुमान के मद्देनजर जारी किए गए अलर्ट तथा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।’’ परिपत्र में कहा गया है, ‘‘यह भी स्पष्ट किया जाता है कि अवकाश छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी है। हालांकि, प्रशिक्षण के लिए नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होना होगा।’’ 

टॅग्स :गोवामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया