लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के वित्त मंत्री का आईएमएफ से राहत पैकेज मिलने से पहले इस्तीफा

By भाषा | Updated: April 18, 2019 18:14 IST

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार और विशेष तौर से वित्त मंत्री उमर खराब आर्थिक हालात को लेकर लगातार विपक्षी दलों, कारोबार जगत और लोगों के निशाने पर थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा उन्हें वित्त मंत्रालय से हटाकर ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार देने की पेशकश के बाद इस्तीफा दे दिया।

Open in App

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से मिलने वाले महत्वपूर्ण राहत पैकेज पर समझौता होने से पहले बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। उमर आईएमएफ से राहत पैकेज दिलाने के लिये चल रही बातचीत में पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे थे।

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार और विशेष तौर से वित्त मंत्री उमर खराब आर्थिक हालात को लेकर लगातार विपक्षी दलों, कारोबार जगत और लोगों के निशाने पर थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा उन्हें वित्त मंत्रालय से हटाकर ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार देने की पेशकश के बाद इस्तीफा दे दिया।

उमर हाल ही में आईएमएफ के साथ चर्चा के बाद अमेरिका से वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह मंत्रिमंडल में कोई भी पद नहीं लेने को लेकर प्रधानमंत्री की सहमति ले चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल में फेरबदल की योजना के तहत प्रधानमंत्री चाहते थे कि मैं कि वित्त मंत्रालय की जगह ऊर्जा मंत्रालय का काम संभालूं। हालांकि, मैंने मंत्रिमंडल में कोई भी पद नहीं लेने पर उनकी (प्रधानमंत्री की) सहमति ले ली है।’’

उमर ने बाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिये यह मुश्किल निर्णय लेने का समय है और मुझे उम्मीद है कि मेरे हटने से उनके प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं मालूम कि मुझे हटाये जाने के पीछे कोई साजिश है या नहीं लेकिन मैं इतना जानता हूं कि हमारे कप्तान (इमरान खान) मुझे ऊर्जा मंत्रालय संभालते देखना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा था सो मैंने मना कर दिया।’’

उमर ने कहा, ‘‘हमने पहले से अपेक्षाकृत बेहतर शर्तों पर आईएमएफ से करार किया। यह मुश्किल निर्णय लेने का समय है। मैंने मुश्किल निर्णय लिये, मैंने वैसे निर्णय लेने से इनकार कर दिया जो देश को बर्बाद कर देते।’’ अपने प्रदर्शन का बचाव करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘कौन कहता है कि मैं उन चीजों को पाने में असफल रहा जो हम पाना चाहते थे?’’

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा