लाइव न्यूज़ :

Pakistan Election: अक्टूबर में हो सकते हैं पाकिस्तान में आम चुनाव, निर्वाचन आयोग तय समय से एक साल पहले करा सकता है मतदान

By भाषा | Updated: August 4, 2022 21:37 IST

पाकिस्तान में पिछला आम चुनाव जुलाई 2018 में हुआ था और पाकिस्तान की वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अक्टूबर 2023 तक है। 

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग तय समय से एक साल पहले, अक्टूबर तक चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। मीडिया की एक खबर में यह कहा गया। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का काम पूरा कर लिया है और इस बारे में सभी आपत्तियों का निपटारा कर दिया है। सूत्र ने कहा, ‘‘सभी राष्ट्रीय और प्रांतीय सीट के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों में काम पूरा कर लिया गया है।’’ 

आयोग ने इससे पहले देश के उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया था कि वह चार अगस्त तक निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन पूरा कर लेगा। सूत्र ने कहा कि आयोग अगस्त के अंत तक मतदाताओं और निर्वाचन क्षेत्रों की सूची प्रकाशित करेगा। पिछला आम चुनाव जुलाई 2018 में हुआ था और पाकिस्तान की वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अक्टूबर 2023 तक है। 

सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि अगला आम चुनाव अगले साल अपने निर्धारित समय पर होगा। पीडीएम में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) समेत कई अन्य राजनीतिक दल शामिल हैं। पीडीएम अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा, ‘‘आम चुनाव समय पर होंगे और मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’’ 

वहीं, विपक्षी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने कहा है कि देश में मौजूदा राजनीतिक संकट को खत्म करने का एकमात्र तरीका तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है। पाकिस्तान अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के प्रमुख शेख रशीद ने पिछले हफ्ते कहा था कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-संस्थापक आसिफ अली जरदारी अक्टूबर में आम चुनाव कराने के लिए राजी हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानपाकिस्तान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर