लाइव न्यूज़ :

सेना की गोलीबारी में पाकिस्तानी सैनिक की मौत, दो महिलाएं घायल: आईएसपीआर

By भाषा | Updated: October 10, 2019 15:15 IST

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी बरोह और चिरिकोट सेक्टर में हुई। बयान में बताया गया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जिन्हें “अच्छा-खासा नुकसान” पहुंचा है और भारतीय सैनिकों के हताहत होने की भी खबरें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में होने वाली मौतों पर भारतीय दूतों को कई बार तलब किया है।भारत सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बढ़ गया है। 

पाकिस्तान की सेना का दावा है कि भारतीय सुरक्षा बलों की तरफ से नियंत्रण रेखा के पास पाक सीमा में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर की गई गोलाबारी में उनके एक सैनिक की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी बरोह और चिरिकोट सेक्टर में हुई। बयान में बताया गया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जिन्हें “अच्छा-खासा नुकसान” पहुंचा है और भारतीय सैनिकों के हताहत होने की भी खबरें हैं।

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में होने वाली मौतों पर भारतीय दूतों को कई बार तलब किया है। आठ अक्टूबर को विदेश मंत्रालय ने उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को, भारतीय बलों द्वारा छह और सात अक्टूबर को “बिना उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघनों” में एक महिला की मौत के खिलाफ विरोध जताने के लिए तलब किया था। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बढ़ गया है। 

टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानइमरान खानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप