लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रही है पाकिस्तानी सेना

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 23, 2023 15:58 IST

बीती रात को भी उड़ी में पाक सेना ने आतंकियों के एक बड़े दल को इस ओर धकेला, तो भारतीय जवानों ने उसमें से दो को मार गिराया। बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद कर लिया गया पर कई आतंकी वापस भागने में कामयाब हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेशल बॉर्डर और एलओसी पर हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रही है पाक सैनिकजम्मू सीमा पर भी ऐसी हरकतें आरंभ कर सीमावर्ती किसानों की जान फांस में फंसा दी हैबीती रात को भी उड़ी में पाक सेना ने आतंकियों के एक बड़े दल को इस ओर धकेला

जम्मू: करीब एक साल की शांति के उपरांत पाक सेना फिर से इंटरनेशल बॉर्डर और एलओसी पर हालात बिगाड़ने की खातिर घुसपैठियों को कवर फायर देने के अतिरिक्त स्नाइपर अटैक भी करने लगी है। अब उसने जम्मू सीमा पर भी ऐसी हरकतें आरंभ कर सीमावर्ती किसानों की जान फांस में फंसा दी है।

कल रात को भी उड़ी में पाक सेना ने आतंकियों के एक बड़े दल को इस ओर धकेला, तो भारतीय जवानों ने उसमें से दो को मार गिराया। बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद कर लिया गया पर कई आतंकी वापस भागने में कामयाब हो गए। 

पिछले सप्ताह जम्मू सीमा पर भी अरनिया सेक्टर में पाक सेना ने अकारण गोलीबारी कर बीएसएफ के दो जवानों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। भारतीय पक्ष की जवाबी कार्रवाई के उपरांत सीमा पर मात्र 24 घंटे ही शांति से गुजरे थे कि पाक सेना ने फिर से तस्करों को इस ओर धकेलने की खातिर कवर फायर दे दिया।

नतीजतन दोनों पक्षों में हुई गोलीबारी ने सीमावर्ती किसानों के लिए चिंता पैदा कर दी है। बीस सालों के सीजफायर के बाद से जीरो लाइन तक खेती करने वाले किसान अपनी अध कच्ची पक्की फसल को समेटने लगे हैं। उन्हें डर है कि पाक सेना फिर से हालात को बिगाड़ने की खातिर कुछ बड़ा कर सकती है।

सेना कहती है कि पाक सेना अपने जहां रूके पडे आतंकियों को किसी तरह से इस ओर धकेलना चाहती है। इसलिए उसने अब एलओसी और इंटरनेशरल बॉर्डर पर एकसाथ मोर्चा खोल दिया है। 

वह भारतीय जवानों की पोजिशनें जांचने तथा उनमें दहशत फैलाने की खातिर फिर से स्नाइपर हमले भी करने लगी है। पाक सेना ने परसों केरन सेक्टर में एक स्नाइपर हमला कर सेना के एक जवान को जख्मी कर दिया है। यह हमला अरनिया में हुई गोलीबारी की घटनाओं के तीन दिन बाद हुआ था। 

इस पर भी वह नहीं थमी और कल एक बड़े दल को इस ओर धकेलने की कोशिश को कामयाब बनाने की खातिर उसने कवर फायर का सहारा तो लिया पर भारतीय जवानों ने उसके मंसूबों को नाकाम बना दिया। पर यह सच्चाई है कि इंटरनेशनल बार्डर और एलओसी पाक सेना की इन हरकतों ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

टॅग्स :एलओसीJammuपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील