लाइव न्यूज़ :

अब पाक सेना ने उरी सेक्टर में की गोलाबारी, 2 ग्रामीण जख्मी और मकान क्षतिग्रस्त, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मचाई तबाही 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 12, 2019 05:49 IST

भारतीय जवानों ने भी जवाबी प्रहार करते हुए पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया है, लेकिन एलओसी पार हुए नुकसान की तत्काल जानकारी नहीं मिल पायी है। हालांकि भारतीय पक्ष दावा कर रहा है कि उस पार भारतीय सेना ने तबाही मचा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे उरी सेक्टर में अब मोर्चा खोल दिया है।पाक सेना की जबरदस्त गोलाबारी के कारण भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर की गई गोलाबारी में दो ग्रामीण जख्मी हो गए हैं।

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे उरी सेक्टर में अब मोर्चा खोल दिया है। पाक सेना की जबरदस्त गोलाबारी के कारण भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर की गई गोलाबारी में दो ग्रामीण जख्मी हो गए हैं। तीन मकानों के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। 

इस बीच, प्रशासन ने 15 ग्रामीणों को पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच ही निकटवर्ती सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। भारतीय जवानों ने भी जवाबी प्रहार करते हुए पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया है, लेकिन एलओसी पार हुए नुकसान की तत्काल जानकारी नहीं मिल पायी है। हालांकि भारतीय पक्ष दावा कर रहा है कि उस पार भारतीय सेना ने तबाही मचा दी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह नौ बजे के करीब पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी सेक्टर में चरुंडा व सिलीकोट को निशाना बनाते हुए भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। हालांकि भारतीय सेना को इस गोलाबारी में किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए गोलों से तीन मकान आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गए। गोलाबारी में दो ग्रामीण भी जख्मी हुए हैं। घायलों को सेना को जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया,जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना उड़ी सेक्टर में भारतीय नागरिक ठिकानों को निशाना बना रही है। पाकिस्तानी गोलाबारी से स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने गोलाबारी से प्रभावित इलाके से 15 लोगों को निकटवर्ती सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। भारतीय जवानों ने शुरु में तो संयम बनाए रखा,लेकिन जब गोलाबारी की तीव्रता बड़ने लगी और नागरिक ठिकानों पर गोले गिरने लगे तो उन्होंने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी प्रहार शुरु कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी भारी नुकसान होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन तत्काल इसका ब्यौरा नहीं मिल पाया है। संबधित सैन्याधिकारियों के मुताबिक, दोपहर बाद तक दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकानों पर रुक रुक कर गोलाबारी जारी थी। भारतीय सेना द्वारा बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल किया जा रहा था। उड़ी सेक्टर में शुरू हुई गोलाबारी को देखते हुए सैन्य प्रशासन ने उत्तरी कश्मीर में पूरी एलओसी पर सतर्कता बढ़ाते हुए सभी फील्ड कमांडरों को पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया है।

दरअसल, अपनी नापाक हरकतों के क्रम में पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर को भी बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई। इससे पहले चार दिसंबर को कठुआ जिले के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई।

याद रहे कि मनियारी और पानसर पोस्ट के बीच बन रहे सुरक्षा बांध को रोकने के लिए पाकिस्तान की ओर से गत सितंबर महीने से लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके बाद भी बीएसएफ की ओर से भी लगातार काम को जारी रखा गया है।

टॅग्स :एलओसीसीजफायरपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील