लाइव न्यूज़ :

पायलट की रिहाई पर पाकिस्तान बनाना चाह रहा है कंधार जैसा दबाव, नहीं होगी कोई डील या बात: भारतीय सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2019 15:43 IST

अभिनंदन बुधवार को उस समय पाकिस्तान के कब्जे में आ गये थे जब उनका मिग-21 विमान LoC के पास क्रैश हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कब्जे में हैं भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदनभारत ने पाकिस्तान से तत्काल भारतीय पायलट को रिहा करने को कहा हैपाकिस्तान ने भी दिये रिहाई पर विचार करने के संकेत, लेकिन दिखा रहा है पैंतरा

विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की रिहाई पर जारी हलचल के बीच भारतीय पक्ष ने उम्मीद जताई है कि तत्काल भारतीय पायलट की रिहाई हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार भारत ने साफ कर दिया है अभिनंदन की रिहाई को लेकर किसी तरह की बात या समझौते का सवाल नहीं उठता है।

सूत्रों के हवाले से यह भी बात सामने आई है कि पाकिस्तान अभिनंदन की रिहाई को लेकर कांधार (विमान हाईजैक) जैसा दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से भी यह खबर आई कि पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी भारतीय पायलट की रिहाई पर विचार करने का संकेत दे रहे हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के अनुसार शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा, 'पाकिस्तान भारतीय पायलट को रिहा करने पर विचार कर सकता है अगर इससे जारी तनाव के माहौल में नर्मी आती है।'  

सूत्रों के अनुसार भारत ने अभिनंदन के मामले में किसी काउंसलर (दूतावास संबंधी) एक्सेस की बात होने से भी इंकार किया है और तत्काल पायलट के रिहाई की मांग की है।

गौरतलब है कि अभिनंदन बुधवार को उस समय पाकिस्तान के कब्जे में आ गये थे जब उनका मिग-21 विमान LoC के पास क्रैश हो गया। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार पाक लड़ाकू विमान के भारतीय सीमा में दाखिल होने के बाद जवाब कार्रवाई करने के दौरान यह हादसा हुआ। इसके बाद पाकिस्तान के कब्जे में मौजूद अभिनंदन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये।

इन वीडियो में उन्हें पाकिस्तानी आर्मी की ओर से हो रहे सवाल-जवाब का जांबाजी से सामना करते देखा जा सकता है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने अपनी एक रिपोर्ट में यह भी बताया है कि विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान के क्षेत्र में उग्र ग्रामीणों की भीड़ का सामना करना पड़ा। ग्रामिणों को छकाने के लिए अभिनंदन ने पिस्टल से हवा में फायर भी किया।

दूसरी ओर भारत में अभिनंदन के पिता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अपने बेटे की बहादुरी पर गर्व है और उन्हें उम्मीद है कि वह सुरक्षित वापस लौट आएंगे।

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमनभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज