लाइव न्यूज़ :

अपने ही जाल में फंसा पाक, भारतीय लापता युवकों को जासूस बताकर हिरासत में लिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 20, 2019 06:16 IST

भारत को आशंका है कि ये दो युवक प्रशांत वैनधम और वारीलाल हैं, जिसको लेकर पिछले दो साल में कई बार भारत ने पाक से सूचना मांगी थी. भारत को आशंका है कि पाक इन युवकों को भी कुलभूषण जाधव की तरह फर्जी केस में फंसाकर उन पर अत्याचार करने के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय साख को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकता है.

Open in App
ठळक मुद्दे19 नवंबर पाकिस्तान एक बार फिर अपने जाल में फंस गया है.दो युवकों को अपनी हिरासत में लेकर संदिग्ध आतंकी घोषित करने की चेष्टा की

19 नवंबर पाकिस्तान एक बार फिर अपने जाल में फंस गया है. उसने उन दो युवकों को अपनी हिरासत में लेकर संदिग्ध आतंकी घोषित करने की चेष्टा की है, जिनकी गुमशुदगी और गलती से सीमा पार करने की सूचना स्वयं भारत ने पाकिस्तान को दी थी.

यही नहीं, भारत ने पाक से यह भी कहा कि वह गलती से सीमा पर गए इन युवकों को लेकर जानकारी दे और उन्हें वापस भेजने का प्रबंध करे. लेकिन दो साल से पाकिस्तान ने इन युवकों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी. करीब दो दिन पहले अचानक से पाकिस्तानी मीडिया के एक वर्ग ने यह जानकारी दी कि दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है.

भारत को आशंका है कि ये दो युवक प्रशांत वैनधम और वारीलाल हैं, जिसको लेकर पिछले दो साल में कई बार भारत ने पाक से सूचना मांगी थी. भारत को आशंका है कि पाक इन युवकों को भी कुलभूषण जाधव की तरह फर्जी केस में फंसाकर उन पर अत्याचार करने के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय साख को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकता है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार भारत के खिलाफ कुत्सित चाल चलता रहा है लेकिन दुनिया को पता चल गया है कि आतंक की फैक्टरी कौन चला रहा है. पाकिस्तान साजिश रच रहा है कि अफगानिस्तान और ईरान सीमा से भारतीयों को अपहृत कर उन्हें आतंकवादी घोषितकर फर्जी मुकदमा चलाया जाए.

इसी तरह वह गलती से भारतीय सीमा पार कर पाक चले जाने वाले भारतीयों को भी ऐसे ही फर्जी मामलो में फंसाकर भारत को बदनाम करने की जुगत में है.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील