लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने PoK में भारतीय सेना के हमले की रिपोर्ट को किया खारिज, कहा- झूठ' को बेनकाब करने के लिए कर सकते हैं ये काम

By भाषा | Updated: October 20, 2019 20:36 IST

भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने रविवार को पीओके में कम से कम चार आतंकवादी शिविरों और पाकिस्तान सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी हथियारों से गोलाबारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश विभाग ने कहा कि पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद के पांचों सदस्यों से अपील की है कि वे भारत से आतंकवादी लांचिंग पैड के बारे में जानकारी देने को कहें।पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के इस ‘‘झूठ’’ को बेनकाब करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों के राजनयिकों के वहां के दौरे की व्यवस्था कर सकता है।

पाकिस्तान ने रविवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कम से कम चार आतंकवादी शिविरों को भारतीय सेना की ओर से निशाना बनाए जाने का दावा किया गया था। पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के इस ‘‘झूठ’’ को बेनकाब करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों के राजनयिकों के वहां के दौरे की व्यवस्था कर सकता है।

भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने रविवार को पीओके में कम से कम चार आतंकवादी शिविरों और पाकिस्तान सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी हथियारों से गोलाबारी की थी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तंगधार से लगती नियंत्रण रेखा (एलओसी)के इलाके में की गई कार्रवाई में पांच पाकिस्तान सैनिकों की मौत हो गई थी। ऐसी खबरें हैं कि भारतीय सेना की गोलाबारी में कम से कम चार आतंकवादी भी मारे गए और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा।

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान एलओसी के नजदीक कथित लांचिंग पैड को भारत द्वारा निशाना बनाने संबंधी भारतीय मीडिया की खबर को साफ तौर पर खारिज करता है।’’ विदेश विभाग ने कहा कि पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद के पांचों सदस्यों से अपील की है कि वे भारत से आतंकवादी लांचिंग पैड के बारे में जानकारी देने को कहें।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी भारतीय मीडिया की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाने को लेकर गलत दावा किए जा रहे हैं।

इस बीच, पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव आहलूवालिया को तलब कर भारतीय सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पार जुरा, शाहकोट और नौशेरी सेक्टरों में कथित तौर पर की गई गोलाबारी की निंदा की। पाकिस्तान ने दावा किया कि इस गोलाबारी में उसके पांच नागरिक मारे गए। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील