लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर पाकिस्तान ने कहा, भारत ने बहुत खतरनाक खेल खेला है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 15:44 IST

पाक विदेश मंत्रालय के प्रेस विज्ञप्ति में मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर संबंधित कदमों की आलोचना की गई है। इसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकुरैशी ने कहा कि पाक ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र के अलावा इस्लामिक देशों को भी सूचित कर दिया है। भारत सरकार द्वारा कोई एकतरफा कदम इस विवादित स्थिति को बदल नहीं सकता है-पाकिस्तान

मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 पर लिये गए फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। डॉन की वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि वह भारत के जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत द्वारा उठाए गए कदमों का मुकाबला करने के लिए सभी संभावित विकल्पों का उपयोग करेगा। पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के संबंध में की गई ‘‘ घोषणा की कड़ी निंदा’’ करता है।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370 हटाए जाने से कश्मीर में होंगे ये बदलाव, पिक्स में देखें

विदेश मंत्रालय के प्रेस विज्ञप्ति में मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर संबंधित कदमों की आलोचना की गई है। इसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई है।

बयान में कहा गया है, "भारत सरकार द्वारा कोई एकतरफा कदम इस विवादित स्थिति को बदल नहीं सकता है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों में निहित है।" "यह निर्णय जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के लोगों के लिए स्वीकार्य नहीं होगा।"

बीबीसी में छपी खबर के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने अनुच्छेद 370 खत्म करने पर कहा, ''भारत ने बहुत खतरनाक खेल खेला है। इमरान खान पूरे मसले को समाधान की तरफ ले जाना चाहते थे लेकिन भारत ने अपने फैसले से मामले को और जटिल बना दिया है।

कुरैशी ने कहा कि पाक ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र के अलावा इस्लामिक देशों को भी सूचित कर दिया है।  

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील