लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम इमरान खान का बेतुका आरोप, कहा- कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले के लिए भारत जिम्मेदार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 1, 2020 13:13 IST

पाकिस्तान के इस बेतुके आरोप पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने नाखुशी जाहिर की है। 

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ मिलकर बिना किसी सबूत के भारत को हमले के लिए जिम्मेदार बताया।उन्होंने आरोप लगाया था कि हमले की जिम्मेदारी लेने वाले बलूच आर्मी का भारत से सीधा संबंध है।

पाकिस्तान करांची स्टॉक एक्सचेंज में 28 जून को हुए आतंकी हमले का आरोप भारत पर मढ़ना चाहता है। इससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की है। राजनयिकों के अनुसार, प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ मिलकर बिना किसी सबूत के भारत को हमले के लिए जिम्मेदार बताया। आपको बता दें कि इस आतंकी हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के चार हमलावरों को भी मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया था कि हमले की जिम्मेदारी लेने वाले बलूच आर्मी का भारत से सीधा संबंध है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी इस बयान का समर्थन किया। जियो न्यूज़ के मुताबिक इमरान खान ने संसद में कहा कि बेशक स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले में भारत की भी भूमिका थी। 

इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कुरैशी का बयान बेतुका है। पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं का आरोप हम पर नहीं लगा सकता। दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद की आलोचना करने में भारत नहीं झिझकता है। इसके बाद यूएनएससी के सदस्यों ने भी पाकिस्तान के बयान की आलोचना की।

चीनी राजनयिकों ने अन्य सदस्यों को यह कहते हुए इस मुद्दे पर अपनी निराशा व्यक्त की कि यह यूएनएससी का दायित्व है कि वह अपनी आवाज को समय रहते उठाए। संयुक्त राष्ट्र में एक चीनी राजनयिक ने कहा कि कार्रवाई करना "धीरे-धीरे दूसरों और पीड़ितों को एक बुरा संकेत देगा।" 

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर सोमवार सुबह हमला हुआ। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस हमले में शामिल हमलावरों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोग इस हमले में घायल हुए थे।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं