लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से 120 यात्रियों को काबुल ले जा रहा था स्पाइस जेट का विमान, पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों ने घेरा

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2019 20:16 IST

स्पाइस जेट की इस फ्लाइट में सवार एक यात्री ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, 'पाकिस्तानी फाइटर प्लेन पायलट ने हाथ से इशारा करते हुए स्पाइस जेट के पायलट को विमान की ऊंचाई कम करने को कहा।'

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से काबुल जा रहा था स्पाइस जेट का विमान, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने घेरारिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों ने इस फ्लाइट को घेरा था

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले महीने भारत से यात्रियों को लेकर काबुल जा रहे एक विमान की पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने करीब एक घंटे तक घेराबंदी थी। यह विमान स्पाइस जेट का था और बीच हवा में था जब पाकिस्तान के दो F-16 लड़ाकू विमानों ने इस कमर्शियल फ्लाइट के पायलट से संपर्क किया और उसे विमान की ऊंचाई कम करने और फ्लाइट की डिटेल्स साझा करने को कहा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यह घटना 23 सितंबर की है और जो फ्लाइट काबुल जा रही थी वह SG-21 है। इसने दिल्ली से काबुल के लिए उड़ान भरी थी और इसमें करीब 120 यात्री सवार थे। सबसे अहम बात ये है कि यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस भारत के लिए बंद नहीं किया था।

बहरहाल, सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के कहने के बाद स्पाइस जेट के इस फ्लाइट के कैप्टन ने उन्हें बताया, 'यह भारत का कमर्शियल फ्लाइट एयरक्राफ्ट स्पाइस जेट है जो यात्रियों को लेकर सवारी करता है और अभी काबुल जा रहा है।'

फ्लाइट में सवार एक यात्री ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, पाकिस्तानी फाइटर प्लेन पायलट ने हाथ से इशारा करते हुए स्पाइस जेट के पायलट को विमान की ऊंचाई कम करने को कहा। सूत्रों के अनुसार हर फ्लाइट का अपना कोड होता है, जैसे स्पाइस जेट का एसजी है। इस कारण पाकिस्तान के एटीसी ने गलती से स्पाइस जेट को IA समझ लिया और उन्हें लगा कि यह भारतीय सेना या भारतीय वायुसेना का विमान है।

पाकिस्तानी एटीसी ने जैसे ही ये रिपोर्ट किया कि भारत से IA कोड का कोई विमान आ रहा है तो उन्होंने उसे घेरने के लिए F-16 लड़ाकू विमान भेज दिये। हालांकि, DGCA के एक अधिकारी के अनुसार गलतफहमी दूर होने के बाद पाकिस्तान लड़ाकू विमान उसके अफगानिस्तानी एयर स्पेस में जाने तक साथ रहे। एक यात्री के अनुसार, 'जब पाकिस्तान के F-16 विमान फ्लाइट के इर्द-गिर्द घूम रहे थे, तब सभी यात्रियों को अपने सीट के पास वाली खिड़की के परदे को बंद करने के लिए कह दिया गया था।'

टॅग्स :पाकिस्तानस्पाइसजेटबालाकोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए