लाइव न्यूज़ :

भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, LOC पर शांति के लिए DGMO स्तर की बातचीत पर कर रहा विचार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 17, 2018 09:40 IST

भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच अक्सर हॉटलाइन पर सम्पर्क किया जाता है लेकिन करीब चार साल पहले उनके बीच आमने-सामने मुलाकात हुई थी।

Open in App

भारत-पाक सीमा पर बढ़ रहे  तनाव को कम करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ  (सैन्य आपरेशन, महानिदेशक) स्तर की बात चीत हो सकती है। नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर ताजा विश्वास बहाली उपायों के जरिये तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान डीजीएमओ स्तर की बातचीत के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। 

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डॉन' की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार (17 जनवरी) को एक बैठक में सीनेट की रक्षा समिति को बताया था कि डीजीएमओ की मुलाकात के एक ''ताजा प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान सीनेटरों को सीजफायर उल्लंघन की ताजा घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी। 

भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच अक्सर हॉटलाइन पर सम्पर्क किया जाता है लेकिन करीब चार साल पहले उनके बीच आमने-सामने मुलाकात हुई थी। इस दौरान इनकी नियोजित बैठक में विश्वास बहाली उपाय के तहत एलओसी पर इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों के 'कैलिबर' में कमी पर विचार करने सहित कई मुद्दों पर विचार किया जा सकता है।  

वहीं इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक भारत सरकार ने इस मामले में कहा है कि अब तक पाकिस्तान की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। यदि ऐसा कोई प्रस्ताव पाकिस्तानी सेना द्वारा आता है तो उस पर बातचीत क फैसला लिया जाएगा। 

बता दें कि बीते सोमवार (15 जनवरी) एलओसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे 6 आतंकियों को मार गिराया था वहीं एलओसी पाकिस्तानी की ओर से की गई सीजफायर का मुहतोड़ जवाब देते हुए उसके सात सैनिक भी मारे गए थे। इस दौरान सेना दिवस के मौके पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा था कि सुधर जाओ पाकिस्तान नहीं तो समझा देंगे।

टॅग्स :डीजीएमओभारतीय सेनापाकिस्तानएलओसीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम