लाइव न्यूज़ :

बौखलाई पाकिस्तानी सेना सीजफायर उल्लंघन पर उतारू, LoC पर अतिरिक्त सैनिक भी तैनात कर रहा है पाकिस्तान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 7, 2019 15:48 IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने साब्जियां, शाहपुर, किरनी, बालाकोट, तारकुंडी, हमीरपुर, बलनोई, लाम, झंगड़, भवानी, कलाल आदि सेक्टरों के उस पार अपनी हलचल काफी तेज कर दी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाक सेना एलओसी के उस पार अपनी हलचल को तेज करते हुए अतिरिक्त जवानों को तैनात करने में जुट गई है।इसके अलावा एलओसी पार भारी हथियारों को भी तैनात किया जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों के भीतर अपने कई सैनिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तानी सेना इस कदर बौखलाई हुई है कि वह एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाक की ओर से कल भी हीरानगर तथा आज पुंछ के डिग्वार सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है। हालत यह है कि सीजफायर का लगातार उल्लंघन करने के साथ ही वह एलओसी पर अतिरिक्त सैनिक तथा सैनिक साजो सामान एकत्र कर युद्ध का माहौल पैदा करने में जुटी हुई है।

हालांकि इस गोलाबारी में किसी भी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। पाक की इस गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। एलओसी पर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। गोलाबारी के कारण एलओसी पर रहने वालों लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

पाक सेना एलओसी के उस पार अपनी हलचल को तेज करते हुए अतिरिक्त जवानों को तैनात करने में जुट गई है। इसके अलावा एलओसी पार भारी हथियारों को भी तैनात किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने साब्जियां, शाहपुर, किरनी, बालाकोट, तारकुंडी, हमीरपुर, बलनोई, लाम, झंगड़, भवानी, कलाल आदि सेक्टरों के उस पार अपनी हलचल काफी तेज कर दी हुई है।

पाक सेना के उच्च अधिकारी लगातार एलओसी का दौरा कर रहे हैं और जवानों को निर्देश जारी कर रहे हैं। एलओसी पार पाक सेना के वाहनों का एलओसी के करीब आना लगातार जारी है। इसके साथ-साथ पाक सेना एलओसी के उस पार भारी हथियारों को भी तैनात करने में जुटी हुई है।

जिस तरह से पाक सेना की गतिविधियां एलओसी पार चल रही हैं उससे यह बात साफ हो रही है कि पाक सेना किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के फिराक में कार्य कर रही है। वहीं भारतीय सेना ने एलओसी पर अपने जवानों को चौकस रहने के आदेश जारी कर दिए हैं और भारतीय सेना के उच्च अधिकारी भी लगातार एलओसी का दौरा कर व एलओसी पर मौजूद रहकर सीमा के हालात पर अपनी नजर रखे हुए हैं।

इस बीच उत्तरी कमान के कई वरिष्ठ सेनाधिकारियों ने एलओसी के कई अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर जवानों व अधिकारियों के साथ मुलाकात कर उनका मनोबल भी बढ़ाया। इसके साथ उन्होंने सेना के अन्य अधिकारियों के बैठक कर ताजा हालात की समीक्षा की और एलओसी पर सैन्य तैयारी पर भी चर्चा की। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीजफायरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए