लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुंछ और राजौरी जिले में LoC के पास पाकिस्तानी सेना ने चौकियों पर दागे गोले

By भाषा | Updated: July 12, 2019 13:24 IST

Open in App
ठळक मुद्दे गोलाबारी और गोलीबारी में अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मानकोट इलाके में असैन्य इलाकों को भी निशाना बनाया

पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उसने अग्रिम चौकियों तथा असैन्य इलाकों पर मोर्टार भी दागे। रक्षा जनसम्पर्क अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सुबह करीब आठ बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मानकोट, कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और बाद में मोर्टार भी दागे।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी और गोलीबारी में अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मानकोट इलाके में असैन्य इलाकों को भी निशाना बनाया, जिससे वहां तनाव उत्पन्न हो गया। 

टॅग्स :जम्मूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो