लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का आरोप- भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया, इंडियन आर्मी ने दिया यह जवाब

By भाषा | Updated: August 4, 2019 03:13 IST

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को भारतीय सैनिकों पर नियंत्रण रेखा पर आम लोगों को निशाना बनाने के लिये क्लस्टर बम के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

Open in App

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को भारतीय सैनिकों पर नियंत्रण रेखा पर आम लोगों को निशाना बनाने के लिये क्लस्टर बम के इस्तेमाल का आरोप लगाया। हालांकि भारतीय सेना ने इन आरोपों को "पूरी तरह दुष्प्रचार" बताते हुए नकार दिया। पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जिनेवा संधि और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के इस "उल्लंघन" पर ध्यान देना चाहिये।

गफूर ने कहा, "भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर आम लोगों को निशाना बनाने के लिये जानबूझकर क्लस्टर एम्यूनेशन का इस्तेमाल किया। यह जेनेवा संधि और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन है।"

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने 30 जुलाई की रात नीलम घाटी में आम लोगों को निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। मृतकों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है।

वहीं, नयी दिल्ली में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसके आरोप "पूरी तरह से दुष्प्रचार" हैं।

इससे अलग, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान भारत द्वारा कथित रूप से क्लस्टर बमों के इस्तेमाल का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा।

कुरैशी ने ट्वीट किया, "भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर आम लोगों को निशाना बनाकर स्पष्ट रूप से किये गए क्लस्टर बमों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं। यह स्पष्ट रूप से जेनेवा संधि और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन है।"

नयी दिल्ली में सेना के अधिकारियों ने कहा कि कुरैशी द्वारा ट्विटर पर साझा की गईं तस्वीरें मोर्टार बमों की हैं न कि क्लस्टर बमों की। सेना के शीर्ष अधिकारी ने कहा, "तस्वीरें मोर्टार बमों की हैं न कि क्लस्टर बमों की।"

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना नियमित रूप से आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिश करती रहती है और हथियारों का जखीरा देकर उनकी मदद करती है।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारत ने दोनों देशों के बीच सैन्य संचालन निदेशालय स्तर की कई वार्ताओं के दौरान इस तरह के कृत्यों का जवाब देने के अधिकार को दोहराया है। भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारी ने कहा, "इस तरह की जवाबी कार्रवाई सैन्य निशानों और उन घुसपैठी आतंकवादियों के खिलाफ की जाती है, जिन्हें पाकिस्तान मदद देता है।"

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानमोदी सरकारइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील