लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पाक आतंकियों ने नहीं दिखलाई रहमदिली, कर दी 12 साल के बच्चे की हत्या

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 23, 2019 18:05 IST

आतिफ हाजिन के गुडविल स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। एसएसपी बांदीपोरा राहुल मलिक ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी अली भाई और हुबेब को मार गिराया गया।

Open in App

इसे ‘आजादी की जंग’ नहीं बल्कि अपराधियों की जंग ही कहा जाएगा जिसमें जेहाद की आड़ में आतंकियों ने उस समय मासूम 12 साल के बच्चे को बंधक बना कर मार डाला जब वे उसकी बहन के साथ शादी करने में नाकाम रहे थे।

लड़के को बंधक बना लेने के मामले में ग्राम प्रधान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पाक आतंकियों से बच्चे की रिहाई की अपील करते हुए इस कृत्य को ‘जहालत’ बताते नजर आ रहे हैं। लड़के की बाद में हत्या कर दी गई। यह वीडियो उसकी हत्या किए जाने से पहले का है। हाजिन के मीर मोहल्ला के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में एक आतंकी ने जबरन लड़की से शादी करने के लिए उसके नाबालिग भाई, पिता, चाचा सहित आठ लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने सात लोगों को उसके कब्जे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन लड़की के नाबालिग भाई आतिफ हुसैन मीर को नहीं बचा पाई। आतंकी ने तालिबानी अंदाज में गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

मारे गए दो आतंकी 

आतिफ हाजिन के गुडविल स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। एसएसपी बांदीपोरा राहुल मलिक ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी अली भाई और हुबेब को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि वीरवार को आतंकियों ने लड़की के भाई, पिता, चाचा सहित आठ लोगों को बंधक बना लिया, जिनमें से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में करीब दो घंटे लग गया और बाकी के दो को आतंकियों ने नहीं छोड़ा, जिनमें चाचा अब्दुल हमीद (60) और भाई आतिफ मीर (12) शामिल थे। बाद में स्थानीय औकाफ कमेटी की मदद से एलान करवाया गया। उसके बाद युवक की मां और चाची को अंदर भी भेजा गया।

एसएसपी के अनुसार जिस समय उन्होंने रूम में प्रवेश करने की कोशिश की उस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। बावजूद इसके बच्चे के चाचा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि मीर आतंकी अली के कब्जे में है और वह उसके गले पर चाकू रखा हुए है।

मलिक ने बताया कि रात 9 बजे 6 बजे तक इंतजार किया गया, कोई फायरिंग नहीं की गई और मजिस्ट्रेट द्वारा अपील करवाई गई। इन सब प्रयासों के बाद हुई मुठभेड़ में आतंकियों को मार गिराने में सफलता जरूर मिली, लेकिन हमें इस बात का अफसोस है कि हम केवल एक ही बंधक को बचा पाए और दूसरे को आतंकी ने मार दिया।

उन्होंने पुलिस से कहा कि मैंने अपने भतीजे को बाहर लाने की कोशिश की। मैंने उनसे विनती की लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आतंकियों पर दबाव बढ़ने से उन्होंने आतिफ की हत्या कर दी।

एसएसपी ने बताया कि अली उस युवक की बहन से शादी करना चाहता था और इसी के चलते उसने लड़के समेत उसके पिता और चाचा को भी बंधक बना लिया। उसकी जिद थी कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक वह बंधक बनाए गए लोगों को नहीं छोड़ेंगे। परिजन इस सबके हक में नहीं थे और उन्होंने लड़की को पहले से ही बाहर भेज दिया था। आतंकियों की इस कार्रवाई पर इलाके में गम और जबरदस्त गुस्से की लहर भी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील