लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव के दिन गोवा में छुट्टी, प्रमोद सावंत सरकार के फैसले पर विपक्ष भड़का, औद्योगिक इकाइयां भी नाखुश

By भाषा | Updated: May 9, 2023 10:08 IST

कर्नाटक में 10 मई को मतदान है। ऐसे में गोवा में भी पेड हॉलीडे का ऐलान प्रमोद सावंत सरकार की ओर से किया गया है। इसे लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।

Open in App

पणजी: पड़ोसी राज्य कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने 10 मई को वैतनिक अवकाश घोषित किया है, जिसमें निजी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के कर्मियों को भी शामिल किया गया है।

हालांकि प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले से विपक्षी दल और औद्योगिक इकाइयां खुश नहीं हैं। गोवा राज्य उद्योग संघ ने कहा कि उन्हें इस अवकाश के खिलाफ कानून का सहारा लेना पड़ सकता है। हालांकि, गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में जब चुनाव होते हैं तो अवकाश देने की प्रथा रही है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले साल गोवा में चुनाव के दौरान कर्नाटक में अवकाश की घोषणा की गई थी। गोवा सरकार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर 10 मई को वैतनिक अवकाश की घोषणा की थी। अधिसूचना में कहा गया है कि यह अवकाश सरकारी सेवकों के साथ निजी संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मियों के लिए भी होगा।

गोवा राज्य उद्योग संघ के अध्यक्ष दामोदर कोचकर ने राज्य सरकार के फैसले को ‘‘बेतुका’’ बताते हुए कहा, ‘‘गोवा में उद्योग जगत का मानना है कि यह पूरी तरह से बेतुका और मूर्खतापूर्ण फैसला है।’’ आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने भी राज्य सरकार के फैसले की निंदा की और इसे ‘‘मूर्खतापूर्ण फैसला’’ बताया। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने भी राज्य सरकार के इस फैसले की निंदा की।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023गोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी