लाइव न्यूज़ :

पहलगाम आतंकी हमलाः श्रीनगर में अमित शाह, सऊदी अरब से पीएम मोदी ने किया फोन, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2025 23:35 IST

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देसंबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की है।जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना के बारे में जानकारी दी है।न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

Pahalgam terror attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद श्रीनगर पहुंच गए। दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में आतंकवादी हमले में कई लोगों मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर रवाना हो रहा हूं।’’ शाह ने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी को जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना के बारे में जानकारी दी है। संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की है।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है, यह और भी मजबूत होगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीसऊदी अरबअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील