लाइव न्यूज़ :

पद्मावत: करणी सेना ने कहा प्रसून जोशी को राजस्थान में नहीं घुसने देंगे, सेंसर प्रमुख को जयपुर लिट फेस्ट में होना है शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: January 19, 2018 14:45 IST

करणी सेना ने अब प्रसून जोशी पर धावा बोला है। उनके जयपुर लिट फेस्ट में शामिल होने पर बड़ा संकट।

Open in App

फिल्म 'पद्मावत' को लेकर आये दिन इसके निर्माता, निर्देशक संजय लीला भंसाली और एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण को नई-नई धमकियां मिल रही हैं। करणी सेना ने अपना रुख अब सेंसर बोर्ड के अध्‍यक्ष प्रसून जोशी की तरफ मोड़ा है। करणी सेना ने प्रसून जोशी को धमकी दी है कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में उन्हें शामिल नहीं होने देंगे। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 25 जनवरी से शुरू हो रहा है। फिल्म पद्मावत भी उसी दिन रिलीज हो रही है। 

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म पद्मावत पर अपना फैसला सुनाया था। तब कोर्ट ने उन सभी राज्यों में पद्मावत से बैन हटाने के आदेश दिए थे जहां राज्य सरकारें फिल्म प्रदर्शन पर रोक लगाए हुए थीं। दूसरी ओर करणी सेना की याचिका को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली तीन जजों की पीठ ने खारिज करते हुए कहा, "कोर्ट को संवैधानिक अदालत की तरह काम करना होता है और वो कल ही अपने अंतरिम आदेश में साफ कर चुकी है कि फिल्म की स्क्रीनिंग को नहीं रोका जा सकता।" वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए करणी सेना ने कहा था कि वे फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे और यह मामला राष्ट्रपति के पास ले जाएंगे।

बता दें कि संजय लीला भंसाली की पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। गुरुवार (18 जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की याचिका पर सुनवाई करते हुए देश के विभिन्न राज्यों द्वारा फिल्म पर लगाए गये प्रतिबंध को हटा दिया था। अदालत ने कहा था कि फिल्म पूरे देश में रिलीज होगी और कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। फिल्म पर मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और बिहार सरकार ने बैन लगाया था।

टॅग्स :पद्मावतप्रसून जोशीदीपिका पादुकोणसंजय लीला भंसालीशाहिद कपूररणवीर सिंहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल