लाइव न्यूज़ :

पद्मश्री से सम्मानित कमला पुजारी को आईसीयू में बीमारी की हालत में जबरन नृत्य कराया गया, परजा जनजाति ने दी ये चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 11:15 IST

आदिवासी समुदाय के एसोसिएशन पराजा समाज के अध्यक्ष हरीश मुदुली ने कोरापुट में कहा कि यदि सरकार सामाजिक कार्यकर्ता ममता बेहेरा के विरूद्ध कार्रवाई करने में विफल रहती है तो उसके सदस्य सड़कों पर उतरेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकमला पुजारी को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले नृत्य करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया गया।परजा जनजाति ने महिला सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिसने नृत्य करने को बाध्य किया।मैं नृत्यु नहीं करना चाहती थी लेकिन मुझे इसके लिए बाध्य किया गया।

भुवनेश्वरः पद्म श्री से सम्मानित कमला पुजारी को अस्पताल में जबरन नृत्य कराने पर विवाद खड़ा हो गया है। ओडिशा के परजा आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने उस महिला सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की गुरुवार को मांग की, जिसने पद्म श्री से सम्मानित कमला पुजारी को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले नृत्य करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया।

गुरुवार सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें 70 साल की महिला को सरकारी अस्पताल के आईसीयू में नृत्य करते हुए देखा जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता भी उनके साथ नृत्य करती हुई नजर आ रही हैं और पृष्ठभूमि में एक गाने की आवाज सुनायी दे रही है। कमला पुजारी का कहना है कि नृत्य करने की उनकी इच्छा नहीं थी। कोरापुट जिले में समाचार चैनलों से कहा, ‘‘मैं नृत्यु नहीं करना चाहती थी लेकिन मुझे इसके लिए बाध्य किया गया। मैंने बार-बार मना किया लेकिन उन्होंने (सामाजिक कायकर्ता ने) मेरी नहीं सुनी। मुझे नृत्य करना पड़ा। मैं बीमार और थकी थी।’’

आदिवासी समुदाय के एसोसिएशन पराजा समाज के अध्यक्ष हरीश मुदुली ने कोरापुट में कहा कि यदि सरकार सामाजिक कार्यकर्ता ममता बेहेरा के विरूद्ध कार्रवाई करने में विफल रहती है तो उसके सदस्य सड़कों पर उतरेंगे। पुजारी को 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वह गुर्दे की बीमारी के कारण एससीबी मेडकिल कॉलेज एवं अस्पतला में भर्ती थीं। 

टॅग्स :ओड़िसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार