लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम बग्गा की नाटकीय गिरफ्तारी और रिहाई पर बोले, 'राजनीतिक आकाओं को खुश करने के चक्कर में पुलिस का उत्साह देश का संघवाद तोड़ सकता है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 21:49 IST

देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने बग्गा मामले में हुई पुलिसिया नाटकीयता का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा घटना एक न दिन तो होनी ही थी। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के बीच हुए टकराव संघवाद के टूटन की ओर बड़ा इशारा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस द्वारा राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए होने वाली गिरफ्तारी देश के लिए घातक हैपुलिस द्वारा दूसरे राज्य की पुलिस स्वायत्तता को न मानने की घटना संघवाद के "टूट" की ओर ले जाएगीसभी राज्यों की पुलिस बल की स्वायत्तता दूसरे राज्य की सीमा पर समाप्त हो जानी चाहिए

दिल्ली: देश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी और रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस अगर इसी तरह से अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए गिरफ्तारी करती रही तो इस तरह की घटना संघवाद को "अंतिम टूट" की ओर ले जाएगी।

इसके साथ ही चिदंबरम ने कहा कि एक राज्य के पुलिस की स्वायत्तता दूसरे राज्य की सीमा पर स्वयं रुक जानी चाहिए। बग्गा मामले में हुई पुलिसिया नाटकीयता का जिक्र करते हुए पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा, "ऐसा घटना एक न दिन तो होनी ही थी। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के बीच हुए टकराव इसी का उदाहरण है कि भविष्य में राज्यों के पुलिस बल के बीच क्या होने वाला है।"

पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा, "पुलिस अपने-अपने राजनीतिक आकाओं की सेवा कर रही है और इस कारण संघवाद का अंत हो जाएगा, जो कि पहले से ही संकटों में घिरा है।"

इस मामले में अपनी चिंता को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की पुलिस बल की स्वायत्तता दूसरे राज्य की सीमा पर समाप्त हो जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैंने उसी वक्त इस बात की चेतावनी दी थी जब असम पुलिस ने गुजरात जाकर विधायक जिग्नेश मेवाणी को एक ट्विटर पोस्ट किए अरेस्ट किया था।"

चिदंबरम ने इस मसले पर जोर देते हुए कहा कि सभी राज्यों की पुलिस बल को दूसरे राज्य की "स्वायत्तता" का सम्मान करना चाहिए और अगर वो दूसरे राज्य जाते हैं तो उन्हें राज्य में दाखिल होने से पहले राज्य पुलिस की सहमति लेनी चाहिए। 

चिदंबरम ने कहा, "अगर ऐसा नहीं होगा तो आने वाले वक्त में संघवाद मर कर दफ्न जाएग। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :पी चिदंबरमदिल्ली पुलिसPunjab PoliceHaryana PoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?