लाइव न्यूज़ :

पी. चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण पर कसा तंज, कहा- अब 'चीफ इकनॉमिक एस्ट्रोलॉजर' नियुक्त कर लें

By शिवेंद्र राय | Updated: July 14, 2022 15:53 IST

नासा ने नई दूरबीन जेम्स वेब से ली गई अंतरिक्ष की कई नई और रंगीन तस्वीरें जारी की हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नासा की पेश तस्वीरों से जुड़े कुछ ट्वीट को रीट्वीट किये थे। इसी को लेकर चिदंबरम ने उन पर कटाक्ष किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपी. चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण पर साधा निशानाकहा, उन्हें चीफ इकोनॉमिक एस्ट्रोलॉजर नियुक्त कर लेना चाहिएसीतारमण ने नासा की कुछ तस्वीरों से जुड़े ट्वीट रीट्वीट किये थे

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए कहा है कि अब उन्हें एक चीफ इकनॉमिक एस्ट्रोलॉजर ( मुख्य आर्थिक ज्योतिषी) नियुक्त कर लेना चाहिए। 

क्या है पूरा मामला

हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने ब्रह्मांड की अब तक की सबसे साफ और गहरी तस्वीरें जारी की थीं। ये तस्वीरें नई दूरबीन जेम्स वेब से ली गई थीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन तस्वीरों से जुड़े कुछ ट्वीट रीट्वीट किए थे। 

निर्मला सीतारमण के इन्हीं ट्वीट्स पर तंज कसते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "हम इस बात से हैरान नहीं हैं कि वित्त मंत्री ने उस दिन बृहस्पति, प्लूटो और अरुण ग्रहों की तस्वीरें ट्वीट कीं जब मुद्रास्फीति 7.1 प्रतिशत और बेरोजगारी दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गयी।"

वित्त मंत्री निर्मला सीतीरमण पर कटाक्ष करते हुए पी. चिदंबरम ने आगे लिखा,  "अपने खुद के कौशल और अपने आर्थिक सलाहकारों के हुनर में उम्मीद खो देने के बाद वित्त मंत्री ने ग्रहों का आह्वान किया है कि वे अर्थव्यवस्था को बचाएं।" चिदंबरम ने कहा, "इसकी शुरुआत करने के लिये उन्होंने एक नए सीईए यानी चीफ इकोनॉमिक एस्ट्रोलॉजर (मुख्य आर्थिक ज्योतिषी) की नियुक्ति करनी चाहिए।"

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम आर्थिक मामलों को लेकर सरकार पर हमला करते रहतेहैं। हाल ही में अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि, "2022-23 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 6.4 प्रतिशत तय करने के कुछ महीनों के भीतर ही सरकार पीछे हट रही है। अब सरकार कह रही है कि वह राजकोषीय घाटे को 6.7 प्रतिशत पर रखने का प्रयास करेगी. राजकोषीय घाटे का यही स्तर 2021-22 में भी था।''

बता दें कि अभी निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य कार्यक्रमों की वजह से गरीब और कमजोर तबके को मुद्रास्फिति से राहत मिली है। सीतारमण ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि इसके अनुसार भारत में लोगों की महंगाई की वजह से गरीब होने की संभावना शून्य के बराबर है।

कांग्रेस और विपक्षी दल निर्मला सीतारमण के इस बयान से भी असहमत दिखे।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणपी चिदंबरमकांग्रेसFinance Ministryनासा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार