लाइव न्यूज़ :

चिदम्बरम के इलाज से परिवार संतुष्ट नहीं, कहा- 8 से 9 किलोग्राम वजह हो चुका है कम

By भाषा | Updated: November 14, 2019 00:57 IST

चिदम्बरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश किया गया क्योंकि वकील हड़ताल पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचिदम्बरम पर दर्ज धनशोधन के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत में 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।पारिवारिक सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि हिरासत के दौरान चिदम्बरम का वजन करीब 8-9 किलोग्राम घट गया है ।

दिल्ली की एक अदालत द्वारा आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ाये जाने के कुछ घंटे बाद उनके परिवार ने कहा कि तिहाड़ जेल में उनका क्रोहन रोग (पेट संबंधी बीमारियों) का किया जा रहा इलाज संतोषजनक नहीं है और बीमारी के बढ़ जाने से उनका वजन लगातार घटता जा रहा है।

पारिवारिक सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि हिरासत के दौरान चिदम्बरम का वजन करीब 8-9 किलोग्राम घट गया है । सूत्र ने कहा, ‘‘ जेल में उनके किये जा रहे इलाज से हम संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें काफी परेशानियां हैं। उनका हैदराबाद के मशहूर पेट रोग विशेषज्ञ डॉ नागेश्वर रेड्डी से तत्काल इलाज कराया जाना चाहिए क्योंकि वह उनके स्वास्थ्य के बारे में जानते हैं और उन्होंने ही 2016 में उनका उपचार किया था।’’

सूत्रों ने कहा कि रेड्डी के इलाज के बाद वह कुछ अच्छा महसूस करने लगे थे। सूत्र ने कहा, ‘‘ हम उनकी जमानत अर्जी पर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। यह आदेश आठ नवंबर से सुरक्षित रख लिया गया है।’’

चिदम्बरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश किया गया क्योंकि वकील हड़ताल पर हैं। अदालत ने इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धनशोधन के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत में 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील