लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन एक्सप्रेस : रेलवे ने पहुंचाया 3400 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसने 19 अप्रैल से विभिन्न राज्यों में 220 टैंकरों के माध्यम से करीब 3400 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाया है।

उसने कहा कि अबतक 54 ऑक्सीजन ट्रेनों ने अपना सफर तय किया है। उसने बताया कि अबतक उसने दिल्ली में 1427 टन, महाराष्ट्र में 230 टन, उत्तर प्रदेश में 968 टन, मध्यप्रदेश में 249 टन, तेलंगाना में 123 टन और राजस्थान में 40 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाया। फिलहाल 26 टैंकर 417 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जा रहे हैं।

रेलवे ने कहा, ‘‘ नयी ऑक्सीजन एक्सप्रेस (ट्रेनें) चलाना बड़ा ही गतिशील काम है और हर वक्त आंकड़ों का अद्यतन किया जाता रहता है। रात में अधिक ऑक्सीजन वाली एक्सप्रेस चलने की संभावना है।’’

रेलवे ने पिछले महीने तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की ढुलाई प्रारंभ की थी जब देश में घातक दूसरी कोविड-19 लहर के चलते जीवन रक्षक गैस की कमी होने लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू