लाइव न्यूज़ :

Oxford University Event: ममता बनर्जी वापस जाओ?, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में हंगामा?, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2025 10:47 IST

Oxford University Event: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में एक सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने समावेशी विकास के महत्व पर बल दिया और कहा कि समाज में विभाजन प्रतिकूल परिणाम देता है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले मेरी तस्वीर देखें, कैसे मुझे मारने की कोशिश की गई।विपक्ष द्वारा हत्या के प्रयास का सबूत है।हिंसा के बारे में सवाल पूछे।

Oxford University Event: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में अपने भाषण के दौरान दर्शकों के विरोध और बार-बार व्यवधान का सामना करना पड़ा। छात्रों के एक समूह ने नारे लगाए और आरजी कर डॉक्टर के मामले और पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा के बारे में उनसे सवाल पूछे, और उनसे "वापस जाने" के लिए कहा। बनर्जी ने आंदोलन का जवाब देना जारी रखा, लेकिन जब घटना ने नाटकीय मोड़ ले लिया, तो उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत की अपनी एक पुरानी तस्वीर दिखाकर इस पर अपना पट्टी बंधा सिर दिखाते हुए दावा किया कि यह विपक्ष द्वारा हत्या के प्रयास का सबूत है। उन्होंने कहा, "पहले मेरी तस्वीर देखें, कैसे मुझे मारने की कोशिश की गई।"

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में भाषण उस समय कुछ देर के लिए बाधित हो गया, जब प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा और आरजी कर कॉलेज मामले के मुद्दों पर नारे लगाए। व्यवधान तब शुरू हुआ जब बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य में विकास और निवेश के अवसरों के बारे में बोल रही थीं।

उनसे कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले के बारे में सवाल किया गया, जिसने पूरे देश में व्यापक विरोध और आक्रोश पैदा कर दिया था। उनसे इस घटना से निपटने के लिए उनकी सरकार के तरीके के बारे में पूछा गया, जिसके बाद दर्शकों को तीखी प्रतिक्रिया दी। बनर्जी ने कहा कि शासन मॉडल में भेदभाव की अनुमति नहीं है और सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देती हैं।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में एक सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने समावेशी विकास के महत्व पर बल दिया और कहा कि समाज में विभाजन प्रतिकूल परिणाम देता है। उन्होंने पूछा, ‘‘...एकता हमारी ताकत है और विभाजन हमें पतन की ओर ले जाता है। ऐसा स्वामी विवेकानंद मानते थे। एकता बनाए रखना एक कठिन काम है, लेकिन लोगों को विभाजित करने में बस एक पल लगता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कुर्सी पर होती हूं, तो मैं समाज को बांट नहीं सकती। मुझे कमजोर वर्गों और गरीबों का ध्यान रखना होता है। हमें उनके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। साथ ही, हमें सभी धर्मों, जातियों और पंथों के लिए मिलकर काम करना चाहिए, उनके साथ आगे बढ़ना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।’’

टॅग्स :Londonममता बनर्जीकोलकाताटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?