लाइव न्यूज़ :

'कागज नहीं दिखाएंगे' वाले ओवैसी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- जूते खाकर भी दिखाने पड़ेंगे

By स्वाति सिंह | Updated: February 10, 2020 10:58 IST

ओवैसी ने एक जनसभा संबोधित करते हुए कि वह सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है। उन्होंने कहा 'जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलायगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी के 'कागज नहीं दिखाएंगे' वाले बयान को लेकर बीजेपी नेता संगीत सोम ने तीखा प्रहार किया है. सोम ने कहा कि देश में रहना है तो देश के संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'कागज नहीं दिखाएंगे' वाले बयान को लेकर बीजेपी नेता संगीत सोम ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो देश के संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा। सोम ने कहा 'मैं ओवैसी जी को यही कहना चाहता हूं, जूते खाकर भी कागज दिखाने पड़ेंगे। देश में रहना है तो देश के संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा। जो कागज सरकार मांगेगी, प्रशासन मांगेगा वो देना ही पड़ेगा। चाहे ये जो भी कह लें।"

बता दें कि ओवैसी ने एक जनसभा संबोधित करते हुए कि वह सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है। उन्होंने कहा 'जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलायगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। अगर कागज दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।' बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर देशभर में बहस जारी है। एक ओर इसका विरोध जारी है तो दूसरी ओर समर्थन में भी रैली निकाली जा रही हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में तो बीते 15 दिसंबर से सीएए एनआरसी के विरोध में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही कर्नाटक भाजपा ने अपने सोशल मीडिया माध्यमों पर दिल्ली चुनाव से जुड़ी एक तस्वीर को साझा करते हुए मुस्लिम वोटरों पर तंज कसा।  शाहीन बाग सहित पूरी दिल्ली में लोगों ने पहचान पत्र दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने चुटकी ली कि जो लोग कागज दिखाने से इनकार करते हैं आज वह पहचान पत्र लेकर लाइन में लगे हैं। कर्नाटक बीजेपी ने भी इसी पर तंज कसा है। कर्नाटक बीजेपी ने एक विडियो ट्वीट किया है, जिसमें कई मुस्लिम महिला मतदाता लाथ में पहचान पत्र लेकर लाइन में लगी हैं। इस ट्वीट में लिखा गया है कि पहचान पत्र को संभालकर रखें, आपको इसे एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) की प्रक्रिया के दौरान दिखाना होगा। ट्वीट में सबसे पहले लिखा गया है, 'कागज नहीं दिखाएंगे हम!!!' 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील