लाइव न्यूज़ :

'इन्हें कपड़ों से न पहचानिए...', अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों को लेकर ओवैसी का पीएम मोदी पर तंज

By रुस्तम राणा | Updated: June 16, 2022 21:45 IST

ओवैसी ने लिखा, प्रधानमंत्री, इन्हें कपड़ों से ना पहचानिए, ना ही गोली और बुलडोज़र चलाइए। अपना ग़लत फैसला वापस लीजिए, देश की 66 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। बात को समझिए।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर ओवैसी ने कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता अग्निपथ की पंक्तियों को किया शेयर पीएम मोदी से कहा- अपना फैसला वापस लीजिए, देश की 66% आबादी युवाओं की है

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को पीएम मोदी पर तंज कसा है। दरअसल, अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शनों को लेकर ओवैसी ने प्रधानंत्री मोदी पर कटाक्ष किया है। ट्विटर पर ओवैसी ने मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्तियों को लिखा, तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी,  तू न मुड़ेगा कभीकर शपथ कर शपथ कर शपथ#अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ -हरिवंशराय बच्चन  

इसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, नरेंद्र मोदी, इन्हें कपड़ों से ना पहचानिए, ना ही गोली और बुलडोज़र चलाइए। अपना ग़लत फैसला वापस लीजिए, देश की 66 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। बात को समझिए। अपने इस ट्वीट में ओवैसी ने पलवल (हरियाणा) की एक घटना का वीडियो शेयर किया है। जिसमें अग्निपथ का विरोध कर रहे युवा डीसी ऑफिस में पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस पत्थरबाजों के सामने बेबस नजर आ रही हैं।

एक अन्य ट्वीट में ओवैसी ने पीएम मोदी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, अग्निपथ योजना से बेरोजगारी में कमी नहीं आएगी बल्कि उसमें इज़ाफ़ा होगा। पाकिस्तान से आतंक का मसला अभी हल नहीं हुआ है, और  दूसरी ओर चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर चुका है। हमारी सेना आपके ‘स्कीम’ और ‘ब्रेन वेव’ की प्रयोगशाला नहीं है। ये योजना देश-हित में नहीं है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हुआ है। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप लिया है। बिहार में कई जगहों पर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं जहां एक ट्रेन में आग लगा दी गई है। हरियाणा के रोहतक में इस योजना के विरोध में एक छात्र ने आत्महत्या कर लिया। वहीं पलवल में हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस की तीन गाड़ियां जला दीं। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?