लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- सिर्फ गोडसे प्रेमी ही गला काटने की बात कर सकते हैं

By शिवेंद्र राय | Updated: December 27, 2022 11:26 IST

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने हिंदुओं से अपने घरों में धारदार चाकू रखने की बात कही थी। साध्वी प्रज्ञा के इसी बयान पर ओवैसी की प्रतिक्रिया आई है जिसमें उन्होंने कहा है कि सिर्फ गोडसे प्रेमी ही ऐसी बात कह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी प्रज्ञा के बयान से गरमाई सियासतओवैसी ने प्रज्ञा को गोडसे प्रेमी बतायाओवैसी ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाकर भाजपा को भी घेरा

नई दिल्ली: भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कर्नाटक के शिमोगा में एक बयान देते हुए कहा था कि हिंदुओं को अपने घरों में चाकुओं को धारदार बनाकर रखना चाहिए। 'हिंदू जागरण वेदिका' के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है।

साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद से ही देश की राजनीति गरमाई हुई है और अब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा है, "सिर्फ गोडसे प्रेमी, हेमंत करकरे जैसे वीर को श्राप देने वाले, गले काटने की बात कर सकते हैं। भारत की 1000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर चीन का कब्ज़ा है, और ये लोग हथियार तेज़ करने की बात कर रहे हैं।"

साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान में समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए आगे कहा था, "लव जिहाद, उनकी जिहाद की परंपरा है। यदि कुछ नहीं है, तो वे 'लव जिहाद' करते हैं। यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं। लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।"

साध्वी प्रज्ञा के बयान के जवाब में चीन का जिक्र करके भाजपा और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी चीनी घुसपैठ और सीमा पर भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों की झड़प के मुद्दे पर ओवैसी काफी मुखर रहे हैं। हाल ही में तवांग में हुई झड़प की घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए ओवैसी ने कहा था, "हमारे 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से इतना घबराते क्यों हैं? क्या वजह है कि ढाई साल से चीन लद्दाख में हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है और मोदी जी के मुंह से चूं तक नहीं निकलती? इतनी मजबूत सेना है हमारी और इतना डरा हुआ नेता क्यों?"

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरBJPलव जिहादनरेंद्र मोदीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी