लाइव न्यूज़ :

'संसद में हंगामे के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार', ओवैसी का सरकार पर आरोप

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 2, 2021 09:07 IST

पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस एन रमना की बेंच इस मामले में गुरूवार को सुनवाई करेगी. पेगासस मामले में राहुल गांधी ने हाल में कहा था कि जिस हथियार का इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ होना चाहिए था, उसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ क्यों हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद चलाने में विफल रही सरकार: ओवैसीसंसद में पेगासस मुद्दे पर बहस से क्यों बच रही सरकार: ओवैसीपेगासस पर सुप्रीम कोर्ट में गुरूवार को सुनवाई

संसद के मॉनसून सत्र में लगातार विपक्ष के हंगामे की वजह से बार-बार स्थगित होने को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गतिरोध के लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराया. 

'संसद चलाने में सरकार विफल'

ओवैसी ने कहा, 'संसद में कामकाज करवाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है और सरकार इस काम में पूरी तरह नाकाम रही है.' ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष ओवैसी ने पूछा, ‘पेगासस पर बहस से सरकार क्यों डरी हुई है? वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. विपक्ष चाहता है कि संसद चले, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि संसद चले. सरकार हंगामे के बीच विधेयकों को पारित करना चाहती हैं. क्या यही लोकतंत्र है?'

उन्होंने आरोप लगाया, ‘क्या संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है? विपक्ष संसद में बोलेगा. आपको सुनना होगा, चाहे आप इसे मानो या न मानो. हमें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है, अगर संसद नहीं चल रही है तो इसके लिए पूरी तरह से मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है.'

पेगासस कांड में 'सुप्रीम' सुनवाई

पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस एन रमना की बेंच इस मामले में गुरूवार को सुनवाई करेगी. पेगासस मामले में राहुल गांधी ने हाल में कहा था कि जिस हथियार का इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ होना चाहिए था, उसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ क्यों हो रहा है. सरकार जवाब दे कि पेगासस क्यों खरीदा गया था. उन्होंने कहा था कि विपक्ष की आवाज को संसद में दबाया जा रहा है.

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमोदी सरकारपेगासस स्पाईवेयर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप