लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर गरमायी सियासत के बीच जदयू ने दी सफाई, कहा- भाजपा नेताओं के साथ हमारे बहुत गहरे रिश्ते रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2023 19:40 IST

बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं के साथ हमारे बहुत गहरे रिश्ते रहे हैं, आज भी उनसे रिश्ता है और अब भी उनसे बात होती रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं के साथ हमारे बहुत गहरे रिश्ते रहे हैंनीतीश कुमार के खास मंत्री ने कहा, आज भी उनसे रिश्ता है और अब भी उनसे बात होती रहती हैनीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि वे जब तक जिंदा है, तब तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भाजपा से प्रेम दिखाए जाने पर राज्य की सियासत गर्मा गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि वे जब तक जिंदा है, तब तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी। उसके बाद राजद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार वो दिन भूल गये जब हाथ जोड़ कर नरेंद्र मोदी के सामने गिड़गिड़ा रहे थे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने उनकी मांग पूरी नहीं की थी। इसके बाद मचे सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार के खास मंत्री विजय चौधरी शाम में मीडिया से बात कर सफाई देने के लिए सामने आए।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं के साथ हमारे बहुत गहरे रिश्ते रहे हैं, आज भी उनसे रिश्ता है और अब भी उनसे बात होती रहती है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने भाजपा नेताओं को कहा था कि आपसे पुराना रिश्ता रहा है और वह रिश्ता बना रहेगा। नीतीश कुमार ने कौन सी गलत बात कही है? विजय चौधरी ने कहा कि जहां तक दोस्ती की बात है, भाजपा नेताओं से हमारी दोस्ती है ही। 

उन्होंने कहा कि आज हम लोग अलग हो गए हैं तो भाजपा नेताओं से हमारी बात नहीं होती है क्या? होती है उनसे बातचीत। अच्छे अच्छे दोस्त हैं मेरे भाजपा में। कोई राजनीतिक समर्थन या विरोध होने से व्यक्तिगत रिश्ते ना टूटते हैं और ना गहरे हो जाते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने जो कहा है वह बिल्कुल स्पष्ट है। वैसे मोतिहारी में नीतीश कुमार ने मोतिहारी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने का श्रेय नरेंद्र मोदी की सरकार को दिया था। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकिन फैक्ट को सामने रखा था। नीतीश कुमार ने तो तथ्य को सामने रखा, उसमें कहीं कोई गलत बात नहीं है। हालांकि विजय चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के बयान का राजनीतिक मतलब निकाला नहीं जाना चाहिए। बिहार में जदयू और राजद के बीच कोई मतभेद नहीं है। दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक है, तभी सभी जिलों में कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है। अगर नीतीश कुमार का व्यक्तिगत रिश्ता भाजपा नेताओं से है तो उसे राजनीतिक रिश्ते के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत