लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में भारी बारिश के बीच 700 से ज्यादा लोगों ने राहत शिविरों में ली शरण

By भाषा | Updated: May 26, 2019 01:04 IST

राज्य आपदा अभियान केंद्र (एसईओसी) ने एक रिपोर्ट में बताया कि राहत शिविरों में शरण लेने वाले 739 लोगों में से 358 व्यक्ति उनाकोटी जिले और 381 व्यक्ति उत्तरी त्रिपुरा जिले से हैं।

Open in App

त्रिपुरा में शुक्रवार से बारिश और आंधी की वजह से बेघर हुए कम से कम 739 लोगों ने राज्य के राहत शिविरों में शरण ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि किसी के भी हताहत की खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के प्रमुख सरत दास ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ उत्तरी त्रिपुरा, उनाकोटी और धलाई जिले प्रभावित हुए हैं।’’

राज्य आपदा अभियान केंद्र (एसईओसी) ने एक रिपोर्ट में बताया कि राहत शिविरों में शरण लेने वाले 739 लोगों में से 358 व्यक्ति उनाकोटी जिले और 381 व्यक्ति उत्तरी त्रिपुरा जिले से हैं। भारी बारिश की वजह से 1,039 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने कुल 40 नावों को प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाने में लगाया गया।

दास ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) भी राहत अभियान में शामिल हुए हैं।’’ उनकोटी जिले में शनिवार दोपहर में मनु नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि राज्य में बारिश और आंधी रविवार को भी जारी रहेगी। 

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील