लाइव न्यूज़ :

उप्र में नहरों पर निर्मित 25 हज़ार से अधिक पुल-पुलियों का होगा जीर्णोद्धार

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:36 IST

Open in App

लखनऊ, 21 फ़रवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर जल शक्ति विभाग के अन्तर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की नहरों पर निर्मित 25 हज़ार से अधिक पुल/पुलियों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण महाअभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस के जीवन को सरल और सहज बनाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा मिशन मोड में कार्य करते हुए 100 दिन के अन्दर सभी 25 हज़ार से अधिक पुल/पुलियों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य को मानक गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किया जाए।

योगी ने कहा कि अगले चरण में सिंचाई विभाग द्वारा आवश्यकता व उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए नहर की पटरियों को चिन्हित कर आवागमन के लिए तैयार किया जाए। नहर की पटरियों के आवागमन से जुड़ जाने पर वह सुरक्षित हो जाती हैं। साथ ही, उनका रख-रखाव भी सहजता से सम्भव हो पाता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, आगरा, जालौन, रामपुर, मथुरा, बलिया आदि ज़िलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुल एवं पुलिया ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इनसे किसानों सहित जनसामान्य को आवागमन में बड़ी सुविधा होती है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री डाक्टर महेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से बदल रहा और आगे बढ़ रहा है और इससे सभी प्रदेशवासियों को लाभ होगा।

जनपद रामपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव ओलख ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?