लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

By भाषा | Published: January 26, 2022 9:33 PM

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने के कारण दिल्ली में देर रात तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है।

Open in App
ठळक मुद्देपालम, नरेला और जाफरपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गयाबुधवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरा सबसे "ठंडा दिन" रहासर्द हवाओं के कारण दिल्ली में रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार के दिन भी कड़ाके की ठंड महसूस की गयी, हालांकि एक दिन पहले की तुलना में दि्लली वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने के कारण शहर में देर रात तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है।

पालम, नरेला और जाफरपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। बुधवार राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरा सबसे "ठंडा दिन" भी था। दिल्ली में मंगलवार जनवरी का सबसे ठंडा दिन था। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इससे पहले, तीन जनवरी 2013 को अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार, दिन में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने और अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर उसे ‘‘ठंडा दिन’’ माना जाता है।

अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री कम होने पर उसे ‘‘बेहद ठंडा’’ दिन माना जाता है। आईएमडी के अनुसार, जनवरी में अभी तक सात ‘ठंडे दिन’ दर्ज किए गए हैं, जो कम से कम एक दशक में सर्वाधिक हैं। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में इस महीने 12 दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

2003 में ऐसा 18 बार हुआ था। जनवरी के दूसरे सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है। अधिकतम सामान्य के पास या उससे अधिक रहा। दिल्ली में इस साल जनवरी में अब तक सात पश्चिमी विक्षोभ आए हैं, जबकि इस महीने में सामान्य तौर पर तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ आते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से हवा में नमी बढ़ गयी जिससे दिनों में कम तापमान के बीच कोहरा छाया रहा।

टॅग्स :मौसमदिल्लीIndia Meteorological Departmentभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मैं AAP को वोट दूंगा, अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे', दिल्ली की एक चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

भारतDelhi Heatwave: नजफगढ़ में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन, 21 मई तक राहत की संभावना नहीं

भारतआज दिल्ली में पहली चुनावी रैलियां करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारत'मोदी सरकार पाकिस्तान के परमाणु बमों से नहीं डरती, पीओके वापस लेंगे', झांसी में बोले अमित शाह

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब

भारतKaiserganj constituency: क्या सपा, बसपा की चुनौती के सामने पिता का दबदबा कायम रख पाएंगे छोटे 'भूषण'?