लाइव न्यूज़ :

पीएम इमरान खान को भारत ने याद दिलाई उनकी हैसियत, कहा- पाकिस्तान की जीडीपी जितना बड़ा हमारा प्रोत्साहन पैकेज 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 11, 2020 21:19 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक समाचार वेबसाइट की रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए कहा था कि भारत में 34% परिवार बिना सरकारी सहायता के एक हफ्ते से ज्यादा अपना गुजारा नहीं कर सकते।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने नकद हस्तांतरण कार्यक्रम में भारत की मदद की पेशकश पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने करारा जवाब दिया है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह याद रखना चाहिए कि उनके लिए लोन एक बड़ी समस्या है जो उनकी जीडीपी का 90 फीसदी है।

नई दिल्लीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने नकद हस्तांतरण कार्यक्रम में भारत की मदद की पेशकश पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह याद रखना चाहिए कि उनके लिए लोन एक बड़ी समस्या है जो उनकी जीडीपी का 90 फीसदी है। जहां तक भारत की बात है, हमारा प्रोत्साहन पैकेज ही पाकिस्तान की जीडीपी जितना बड़ा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक समाचार वेबसाइट की रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए कहा था कि भारत में 34% परिवार बिना सरकारी सहायता के एक हफ्ते से ज्यादा अपना गुजारा नहीं कर सकते। इसके अलावा उन्होंने अपनी डीगें हांकते हुए कहा कि वह मदद के तौर पर भारत के साथ अपने सफल कैश ट्रांजैक्शन प्रोग्राम साझा करने को तैयार हैं। 

इमरान खान ने कहा कि उनके कैश ट्रांजैक्शन प्रोग्राम को गरीबों तक पहुंच और पारदर्शिता को लेकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई है। उनकी सरकार ने नौ हफ्ते में 120 अरब रुपये ट्रांसफर किए हैं।' आपको बता दें कि पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और वह लगातार लोन के लिए विदेश की ओर ताकते रहते हैं। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में पाकिस्तान की और हालत खस्ता हो गई है। इस बात को खुद इमरान खान खुद स्वीकार कर चुके हैं कि पाकिस्तान लॉकडाउन रखने की स्थिति में नहीं है।

वहीं, अनुराग श्रीवास्तव ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर कहा कि विजय माल्या के जल्द प्रत्यर्पण के लिए हम ब्रिटेन के अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमने ब्रिटेन के पक्ष से अनुरोध किया है कि अगर उसकी तरफ से शरण के लिए अनुरोध किया जाए तो उस पर विचार न किया जाए। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानअनुराग श्रीवास्तव आईएएसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए