लाइव न्यूज़ :

हमारी पार्टी 'फ्री' के खिलाफ नहीं, भाजपा दिल्ली को सक्षम बनाना चाहती है, लाचार नहीं: दिल्ली चुनाव नतीजों पर गौतम गंभीर ने कहा

By भाषा | Updated: February 13, 2020 22:22 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरे संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षाकृत पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहने के बावजूद मेरा यह मानना है कि दिल्ली में भाजपा का बेहतर परिणाम नहीं आने की जिम्मेवारी हम सभी को मिलकर लेनी चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि शायद हम लोगों को समझा नहीं पाए और लोग हमारे एजेंडा और दृष्टिकोण के साथ नहीं जुड़ पाए। भाजपा सांसद ने अरविंद केजरीवाल सरकार की मुफ्त बिजली सहित अन्य ऐसी योजनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम दिल्ली को सक्षम बनाना चाहते हैं, लाचार नहीं। लाचारी मनुष्य के जीवन का सबसे खराब पहलू है।

क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोगों को विश्वास दिलाने में सफल नहीं रहने की बात स्वीकारते हुए गुरुवार को कहा कि हमारी पार्टी ''फ्री'' के खिलाफ नहीं, वह दिल्ली को सक्षम बनाना चाहती है, लाचार नहीं।

गंभीर ने पटना में फन गेज़ की क्रिकेट स्कॉलरशिप की शुरुआत करते हुए गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरे संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षाकृत पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहने के बावजूद मेरा यह मानना है कि दिल्ली में भाजपा का बेहतर परिणाम नहीं आने की जिम्मेवारी हम सभी को मिलकर लेनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि शायद हम लोगों को समझा नहीं पाए और लोग हमारे एजेंडा और दृष्टिकोण के साथ नहीं जुड़ पाए। भाजपा सांसद ने अरविंद केजरीवाल सरकार की मुफ्त बिजली सहित अन्य ऐसी योजनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम दिल्ली को सक्षम बनाना चाहते हैं, लाचार नहीं। लाचारी मनुष्य के जीवन का सबसे खराब पहलू है।

गंभीर ने कहा कि भाजपा दिल्ली सहित देश के अन्य भागों की जनता को सक्षम बनाना चाहती है, लाचार नहीं । यह पूछे जाने पर कि क्या अरविंद केजरीवाल सरकार की ऐसी लुभावनी योजनाएं उसके पक्ष में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कारगर रहीं, गंभीर ने कहा भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में कहा गया था कि जो चीजें मुफ्त चल रही हैं वे आगे भी वैसे ही जारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा था कि हम आम आदमी पार्टी से ज्यादा निशुल्क चीजें देंगे। हमने यह कहा था कि अगर आप दिल्ली की बच्चियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें कोई गलत नहीं। हमने मुफ्त साइकिल इसलिए बोली थी क्योंकि बच्चियां आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि जो चीजें फ्री चलती रही हैं वह अगले पांच साल भी जारी रहें। दिल्ली की जनता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को हटाए जाने की मांग की खबरों पर गंभीर ने कहा कि यह आलाकमान तय करेगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए अकेले वह जिम्मेवार नहीं हैं। किसी एक की नहीं बल्कि पूरी भाजपा की हार है और इसके लिए हम सभी को जिम्मेवारी लेनी होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीगौतम गंभीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी