लाइव न्यूज़ :

हमारा मिशन 5 करोड़ रोजगार सृजित करना, अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा भी अहमः गडकरी

By भाषा | Updated: December 17, 2019 18:09 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को उच्च प्राथमिकाता दे रही है लेकिन सुरक्षा मसले भी अहम हैं। सरकार के विभाग तलमेल से न कि अलग-अलग कोठरी में बैठकर करते है। सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) मंत्री ने कहा कि स्थिति चुनौतीपूर्ण है लेकिन तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवसथा तेजी से आगे बढ़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबुनियादी ढांचा, खेती और जनजातीय विकास हमारी प्राथमिकता में हैंः नितिन गडकरी।राजमार्ग के बारे में गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं पर काम किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा पांच करोड़ रोजगार सृजित करने को लेकर प्रयास जारी हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को उच्च प्राथमिकाता दे रही है लेकिन सुरक्षा मसले भी अहम हैं। सरकार के विभाग तलमेल से न कि अलग-अलग कोठरी में बैठकर करते है। सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) मंत्री ने कहा कि स्थिति चुनौतीपूर्ण है लेकिन तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवसथा तेजी से आगे बढ़ेगी।

गडकरी ने कहा, ‘‘हमारा मिशन 5 करोड़ रोजगार सृजित करना है...हम अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं। बुनियादी ढांचा, खेती और जनजातीय विकास हमारी प्राथमिकता में हैं।’’ एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा, ‘‘एक समन्वित रुख है। भारत की अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है लेकिन सुरक्षा भी अहम है...सरकार को एक समय में विभिन्न विषयों पर काम करना होता है। हम अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं।

बुनियादी ढांचा विकास, खेती-बाड़ी और जनजातीय विकास भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार अलग-अलग कोठरी में बैठकर काम नहीं करती। उसे सभी पहलुओं को देखना होता है। राजमार्ग के बारे में गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं पर काम किया जाएगा।

इसमें से 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर मार्च तथा 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर अगले साल काम होगा। उन्होंने कहा, ‘‘राजमार्ग और पोत परिवहन क्षेत्र में पिछले पांच साल में संयुक्त रूप से 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य के काम हुए।

गडकरी ने यह भी कहा कि देश में 22 लाख और चालकों की जरूरत है और चालक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित के लिये प्रयास जारी हैं। महाराष्ट्र की सरकार के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां बनी गठबंधन की सरकार एक अस्वाभाविक तालमेल है जो ज्यादा दिन नहीं चलेगा। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीनितिन गडकरीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर