लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हमारा भी वही हाल होगा जो आज गाजा और फिलिस्तीन का हो रहा है: फारुक अबदुल्ला

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2023 16:33 IST

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "अगर हम बातचीत के माध्यम से समाधान नहीं ढूंढते हैं, तो हमारा भी वही होला होगा जो गाजा और फिलिस्तीन का आज हो रहा है। जिन पर इजराइल बमबारी कर रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्ला ने कश्मीर मसले को भारत-पाक के बीच बातचीत के माध्यम से हल करने की वकालत कीकहा, अगर बातचीत के जरिए इस विवाद को खत्म नहीं किया जाता तो हमारा भी हश्र गाजा और फिलिस्तीन जैसा होगाउन्होंने केंद्र को संबोधित करते हुए कहा, यदि हम अपने पड़ोसियों के साथ मित्रवत रहेंगे तो दोनों प्रगति करेंगे

कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान बातचीत के जरिए विवादों को खत्म नहीं करते हैं, तो कश्मीर का भी गाजा और फिलिस्तीन जैसा हश्र होगा। फारूक अब्दुल्ला की चौंकाने वाली टिप्पणी पुंछ में आतंकवादी हमले में सेना के 5 जवानों के मारे जाने और अगले दिन तीन नागरिकों की मौत के बाद आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर हम बातचीत के माध्यम से समाधान नहीं ढूंढते हैं, तो हमारा भी वही होला होगा जो गाजा और फिलिस्तीन का आज हो रहा है। जिन पर इजराइल बमबारी कर रहा है।" कश्मीर पर दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के रुख का हवाला देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि हम अपने दोस्त बदल सकते हैं लेकिन अपने पड़ोसी नहीं। यदि हम अपने पड़ोसियों के साथ मित्रवत रहेंगे तो दोनों प्रगति करेंगे। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है और मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

उन्होंने पूछा, "बातचीत कहां है? नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और वे कह रहे हैं कि वे भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हम बात करने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं? अगर हम कोई समाधान नहीं निकालते हैं।" 

इस बीच, सेना प्रमुख मनोज पांडे ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों का दौरा किया और स्थानीय सैनिकों से उन गुफाओं को नष्ट करने को कहा, जिनका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा छिपने के ठिकानों के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। 

इस बीच, राजौरी-पुंछ में, विशेषकर डेरा की गली और बफलियाज़ के वन क्षेत्र में हवाई निगरानी और तलाशी अभियान मंगलवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लगातार चौथे दिन बंद रहीं। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजौरी-पुंछ सेक्टर का दौरा करेंगे और अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे और नागरिकों से मिलेंगे, जो अभी भी क्षेत्र में आतंकवादी हमलों के बाद से जूझ रहे हैं।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसजम्मू कश्मीरभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील