लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर मुद्दे पर PM मोदी ने किया स्पष्ट, कानूनी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही अध्यादेश लाने पर होगा विचार

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 1, 2019 17:55 IST

एक समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि राम मंदिर के मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अध्यादेश लाने को लेकर विचार किया जाएगा।

Open in App

देश में राम मंदिर बनाने को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मंदिर बनवाने की बात अक्सर कहती आई है। लेकिन, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये साल के अवसर पर मंगलवार (1 जनवरी) को साफ कर दिया है कि राम मंदिर का मुद्दा कानूनी प्रक्रिया के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। 

एक समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि राम मंदिर के मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अध्यादेश लाने को लेकर विचार किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है क्योंकि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने रुकावटें पैदा की हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राम मंदिर कानून से ही बनेगा।

उन्होंने कहा कि हमने अपने बीजेपी के घोषणा पत्र में कहा है कि इस मुद्दे का हल संविधान के दायरे में किया जाएगा। बता दें, राम मंदिर बनाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस), विश्व हिन्दू परिषद और शिव सेना मांग करती आ रही हैं और पिछले एक साल से इस मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है। 

राम मंदिर मुद्दे को लेकर हिन्दू संगठनों का बीजेपी पर भारी दबाव बताया जा रहा है। साथ ही साथ पार्टी के कई नेता इस मुद्दे को लेकर बयान दे चुके हैं कि आयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि कानूनी प्रक्रिया के जरिए ही इस मुद्दे को हल किया जाएगा।   आपको बता दें, पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 के ऐन पहले भी ठीक इसी तरह समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया था। तब भी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश उनका इंटरव्यू किया था। अब फिर से लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और पीएम के इस इंटरव्यू से राजनीति गरमा सकती है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?